Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»स्पोर्ट्स»एआईएफएफ सुपर कप में केरल ब्लास्टर्स ने स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली को 3-0 से हराया
स्पोर्ट्स

एआईएफएफ सुपर कप में केरल ब्लास्टर्स ने स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली को 3-0 से हराया

avnpostBy avnpostNovember 3, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

बम्बोलिम (गोवा)। केरल ब्लास्टर्स एफसी ने शानदार आक्रामक प्रदर्शन करते हुए एआईएफएफ सुपर कप ग्रुप-डी मुकाबले में स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली को 3-0 से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ केरल ब्लास्टर्स ग्रुप में दो मैचों में छह अंक और +4 गोल अंतर के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। उनका अगला मुकाबला 6 नवंबर को मुंबई सिटी एफसी से होगा, जो आज बाद में राजस्थान यूनाइटेड के खिलाफ खेलेगी।

जीएमसी एथलेटिक स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मैच में टीम के नए खिलाड़ी कोल्डो ओबिएटा ने दो गोल दागे, जबकि थिंगुजम कोरोउ सिंह ने एक शानदार ओवरहेड किक से तीसरा गोल किया। तीन बार की इंडियन सुपर लीग फाइनलिस्ट टीम ने शुरू से ही मुकाबले में दबदबा बनाए रखा।

मैच की शुरुआत धमाकेदार रही। चौथे मिनट में अड्रियन लूना के कॉर्नर पर जुआन रोड्रिगेज का हेडर क्रॉसबार से टकराया। स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली ने पांच डिफेंडरों की रणनीति के साथ मैदान में उतरकर हमलों को रोकने की कोशिश की, लेकिन ब्लास्टर्स की आक्रामक जोड़ी ओबिएटा, नोआ सादाउई, निहाल सुधीश, अड्रियन लूना और कोरौ लगातार मौके बनाते रहे।

18वें मिनट में आयुष अधिकारी की गलती ने केरल ब्लास्टर्स को बढ़त दिला दी। उनका बैक पास कमजोर पड़ा, जिस पर ओबिएटा ने कब्जा जमाया और गोलकीपर विशाल यादव को मात देकर गेंद को जाल में पहुंचा दिया। पांच मिनट बाद ही अधकारी की एक और गलती से दिल्ली की मुश्किलें बढ़ गईं। दूसान लागाटोर ने उन्हें गेंद से वंचित किया और कोरौ ने उसे आगे बढ़ाते हुए सुधीश को पास दिया, जिन्होंने ओबिएटा के लिए आसान मौका तैयार किया और ओबिएटा ने बाएं कोने में दूसरा गोल दाग दिया।

पहले हाफ के पहले ‘कूलिंग ब्रेक’ के बाद ही दिल्ली के कोच टोमाज टचॉर्ज़ ने अधकारी को बाहर बुलाकर रमलुंचुंगा को मैदान में उतारा, लेकिन हालात नहीं बदले। 34वें मिनट में केरल ब्लास्टर्स ने तीसरा गोल किया। लूना के शानदार लाब पास पर कोरौ सिंह ने विपक्षी कप्तान एलेक्स साजी को चकमा देते हुए बॉल को नेट में डाल दिया। दूसरे हाफ में केरल ब्लास्टर्स ने रक्षात्मक रुख अपनाया और फॉर्मेशन को 4-1-4-1 से बदलकर 5-3-2 कर दिया। बावजूद इसके, स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली को बहुत कम मौके मिले। मैच के 60वें मिनट के बाद ऑगस्टिन लालरोचना ने दूर से एक शॉट लगाया, लेकिन नूरा फर्नांडिस ने उसे आसानी से पकड़ लिया।

दिल्ली के स्थानीय खिलाड़ी देवेंद्र मुरगांवकर को भी मैदान पर उतारा गया, जिन्होंने एक फ्री-किक अर्जित की, लेकिन आंद्रेई अल्बा का शॉट पोस्ट के बाहर चला गया। इंजरी टाइम में तियागो अल्वेस की फ्री-किक भी बार से टकरा गई, जिससे स्कोरलाइन 3-0 पर ही रही।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

खेलो इंडिया अस्मिता ट्रैक साइकिलिंग स्टेट लीग का समापन!

September 13, 2026

फोटो जर्नलिस्टों के मैत्री क्रिकेट मैच में फॉक्स-11 की शानदार जीत,रूपेश नारायण बने ‘मैन ऑफ द मैच’

June 28, 2026

इमा कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जीते पाँच स्वर्ण सहित आठ पदक

June 26, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.