मुंबई।रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती निता अंबानी का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर देशभर में लोग उनके बहुआयामी योगदान और समाज-निर्माण में निभाई गई अग्रणी भूमिका को याद कर रहे हैं।
निता अंबानी को एक दूरदर्शी, संवेदनशील और प्रेरक नेतृत्वकर्ता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और खेल के क्षेत्र में ऐसी स्थायी छाप छोड़ी है, जिसने लाखों लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है।
उनके नेतृत्व में स्थापित धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (DAIS), एनएमएएसीसी (नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर), सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल, और मुंबई इंडियंस जैसी संस्थाएँ आज उत्कृष्टता, सहानुभूति और सशक्तिकरण की प्रतीक बन चुकी हैं।
सोशल मीडिया पर लोग निता अंबानी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दे रहे हैं और उनके कार्यों को “कक्षाओं से लेकर कॉन्सर्ट हॉल तक, अस्पतालों से लेकर खेल के मैदानों तक – जीवन को छू लेने वाला” करार दे रहे हैं।
देशभर से मिल रही बधाइयाँ यह दर्शाती हैं कि श्रीमती अंबानी न केवल एक सफल संस्थापक हैं, बल्कि सेवा, संवेदना और सशक्तिकरण की जीवंत मिसाल भी हैं।
