Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»स्पोर्ट्स»महिला विश्व कप में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराया
स्पोर्ट्स

महिला विश्व कप में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराया

avnpostBy avnpostOctober 26, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

विशाखापत्तनम। इंग्लैंड ने रविवार को महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में अपने अंतिम ग्रुप चरण के मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज की। विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.2 ओवर में पूरे 10 विकेट खोकर 168 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने केवल 29.2 ओवर में 2 विकेट पर 172 रन बनाते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया। इंग्लैंड महिला टीम को अब गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले का इंतजार है। यह मैच 29 अक्टूबर को खेला जाएगा।

169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम को सलामी बल्लेबाज एमी जोन्स और टैमी ब्यूमोंट ने ठोस शुरुआत दिलाई। जोन्स और ब्यूमोंट ने पहले विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी की। ब्यूमोंट 38 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुईं। हीथर नाइट ने भी जोन्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 83 रनों की मजबूत साझेदारी की। हालांकि 28वें ओवर में 40 गेंदों में 33 रन बनाकर वह पवेलियन लौट गईं। एमी जोन्स ने 92 गेंदों में नाबाद 86 रन की पारी खेलकर मैच में जीत सुनिश्चित की।

न्यूजीलैंड के लिए ली ताहुहु और सोफी डिवाइन ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मुकाबले में न्यूजीलैंड पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 38.2 ओवर में 168 रन पर ढेर हो गई। जॉर्जिया प्लिमर (43) शीर्ष स्कोरर रहीं, जबकि अमेलिया केर (35) और सोफी डिवाइन (23) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया, लेकिन इन तीनों के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड को संघर्ष करना पड़ा और वे लगातार विकेट खोते रहे।

इंग्लैंड की ओर से लिंसे स्मिथ ने 3 विकेट, एलिस कैप्सी, कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने 2-2 विकेट, चार्ली डीन और सोफी एक्लेस्टोन ने 1-1 विकेट लिया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

खेलो इंडिया अस्मिता ट्रैक साइकिलिंग स्टेट लीग का समापन!

September 13, 2026

फोटो जर्नलिस्टों के मैत्री क्रिकेट मैच में फॉक्स-11 की शानदार जीत,रूपेश नारायण बने ‘मैन ऑफ द मैच’

June 28, 2026

इमा कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जीते पाँच स्वर्ण सहित आठ पदक

June 26, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.