Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने समीक्षा बैठक कर एसआईआर के संबंध में दिये निर्देश
झारखंड

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने समीक्षा बैठक कर एसआईआर के संबंध में दिये निर्देश

avnpostBy avnpostOctober 25, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए आवश्यक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। निर्वाचन सदन से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों एवं जिलों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर, हेल्प डेस्क मैनेजर के साथ समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने पैतृक मैपिंग का प्रशिक्षण भी दिया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि एसआईआर के क्रम में कम से कम मतदाताओं को दस्तावेज समर्पित करना पड़े, इसके लिए 2003 के मतदाता सूची से उनकी पैतृक मैपिंग आवश्यक है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाए जाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। राज्य में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के क्रम में आवश्यक तैयारियों को ससमय पूरा करने के निर्देश प्राप्त हैं। राज्य में अभी भी मैपिंग का कार्य जारी है और इसे गति देने के उद्देश्य से सभी पंचायत एवं वार्ड के स्तर पर कैंप लगाकर कार्य करना है।
उन्होंने कहा कि मैपिंग के क्रम में सभी वर्तमान मतदाता सूची के मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से बताए गए दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए कार्य किए जाएं। वर्तमान मतदाता सूची के मतदाताओं के पैतृक मैपिंग करते हुए उनके भौतिक एवं बीएलओ ऐप पर मार्किंग करना सुनिश्चित करें, जिससे गहन पुनरीक्षण के कार्य के लिए त्रुटिरहित डेटा उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर सहित ऑनलाइन माध्यम से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर, हेल्पडेस्क मैनेजर उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर ‘पिक्सल स्पंदन’ इवेंट का आयोजन, पोस्टर लॉन्च

July 30, 2026

नालसा स्कीम -2025 ‘डाॅन’ के तहत नशा उन्मूलन पर संत माईकल स्कूल, रांची में डालसा का विधिक जागरूकता कार्यक्रम

July 30, 2026

नशामुक्त समाज से प्राप्त होगा विकसित भारत का लक्ष्य

July 29, 2026

✤ अभी-अभी

Vipluck Login und App: Schnell einloggen, mobil spielen und Bonus sichern

July 31, 2026

Dudespin Erfahrungen – Was du 2026 wissen musst

July 31, 2026

Vipluck Online Casino Guide: Registrierung, Bonus, Zahlungen & Mobile App für Deutschland

July 31, 2026

Dudespin Casino – Überblick und Optionen für deutsche Spieler

July 31, 2026

Dudespin in Deutschland – kompletter Casino‑ und Sportwetten‑Guide

July 31, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.