Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»स्पोर्ट्स»‘कभी हार मत मानो’ हेडबैंड के माध्यम से जर्मन एथलीट मार्ज़िलियर ने जताया आभार
स्पोर्ट्स

‘कभी हार मत मानो’ हेडबैंड के माध्यम से जर्मन एथलीट मार्ज़िलियर ने जताया आभार

avnpostBy avnpostOctober 5, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

नई दिल्ली। यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रही विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स 2025 में पुरुषों की 400 मीटर टी47 स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाले जर्मनी के फर्राटा धावक मैक्स मार्ज़िलियर ने बड़े अनोखे और भावनात्मक अंदाज में भारत में मिल रहे शानदार आतिथ्य के प्रति अपना सम्मान और आभार जताया।

अपने फाइनल मुकाबले में मार्ज़िलियर ने सफेद रंग का हेडबैंड पहन रखा था, जिस पर केसरिया अक्षरों से ‘कभी हार मत मानो’ लिखा था। साथ ही बैंड के ऊपरी हिस्से में कमल का फूल भी उकेरा गया था, जो इस एथलीट के मुताबिक यह बौद्ध धर्म के प्रति उनके सांस्कृतिक जुड़ाव के साथ-साथ पवित्रता और दृढ़ता का प्रतीक है।

यह भारत को धन्यवाद कहने का उनका तरीका था। जापान के रयोटा फुकुनागा और बोत्सवाना के बोस मोकगवती को पछाड़ने के बाद मार्ज़िलियर ने बताया, “हम एथलीटों का यहां बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया जाता है। हिंदी में लिखे शब्दों को माथे पर पहनना मेरे लिए सम्मान और कृतज्ञता दिखाने का एक तरीका था। हम जिस देश में खेलने जाते हैं, वहां इसी अंदाज में उसके प्रति अपनी भावना व्यक्त करते हैं।”

मार्ज़िलियर के मुताबिक यह विचार उनके और जर्मन लंबी कूद एथलीट मार्कस रेम की कोच और ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक एथलीट स्टेफी नेरियस से आया है। स्टेफी को शिष्टाचार के प्रतीक के रूप में हर मेज़बान देश की भाषा में लिखे शब्दों को पहनने की आदत थी। मार्ज़िलियर ने दिल्ली में उस परंपरा को अपनाया और उसे अपना बना लिया।

हेडबैंड पर कमल के प्रतीक ने इसमें अर्थ की एक और रोचक परत जोड़ दी। इस 29 वर्षीय खिलाड़ी के लिए यह लचीलेपन और शालीनता का प्रतीक है और ऐसे गुण चोट से उबरने के उनके अपने सफर को दर्शाते थे। वह कहते हैं, “मुझे पता है कि बौद्ध धर्म में शालीनता और लचीलापन महत्वपूर्ण है। यह कठिनाइयों से बेदाग़ होकर आगे बढ़ने के बारे में है। मेरे लिए, यह एक आदर्श प्रतीक था।”

ऐसा नहीं है कि मार्ज़िलियर सिर्फ दिखावे के लिए हेडबैंड लगाए हुए थे। इस बैंड पर लिखे संदेश और प्रतीक चिन्ह ने उनकी मानसिकता पर असर डाला था। यही मानसिकता रेस के अंतिम क्षणों में जीवंत हो उठी। फुकुनागा के आगे होने के साथ, मार्ज़िलियर स्वर्ण पदक से चूकते हुए नजर आ रहे थे, लेकिन उनके माथे पर लिखे शब्दों ने उन्हें हार न मानने की याद दिला दी। आखिरी मीटर में, उन्होंने पूरा जोर लगाया और सेकंड के तीन सौवें हिस्से से जीत हासिल कर ली।

रेस के बाद उन्होंने स्वीकार किया, “मुझे घुटनों में तकलीफ थी और मैं हफ़्तों तक ठीक से ट्रेनिंग नहीं कर पाया था। इसलिए यह पदक मेरे लिए बिल्कुल अप्रत्याशित है। लेकिन हेडबैंड ने मुझे याद दिलाया—कभी हार मत मानो।’

रेस के बाद मार्ज़िलियर का हेडबैंड चर्चा का केंद्र बन गया। वह काफी खुश और भावनात्मक नजर आए क्योंकि उनके लिए, यह पल पदक से कहीं बढ़कर था। यह उस जुड़ाव का एहसास था जो एक एथलीट का उस देश की संस्कृति को अपनाने जैसा था, जिसने उसका ख्याल रखा और शानदार मेज़बानी की थी।

अंत में उन्होंने कहा, “खेल में सम्मान उतना ही मायने रखता है, जितना परफार्मेंस। आज रात, मैं बस भारत के प्रति यही सम्मान दिखाना चाहता था। औऱ मैं खुश हूं कि भारत ने मुझे मुश्किल समय में स्वर्ण पदक दिया और इसके लिए मैं सदैव इस का आभारी रहूंगा।”

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

खेलो इंडिया अस्मिता ट्रैक साइकिलिंग स्टेट लीग का समापन!

September 13, 2026

फोटो जर्नलिस्टों के मैत्री क्रिकेट मैच में फॉक्स-11 की शानदार जीत,रूपेश नारायण बने ‘मैन ऑफ द मैच’

June 28, 2026

इमा कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जीते पाँच स्वर्ण सहित आठ पदक

June 26, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.