चंडीगढ़/रांची: मेसर्स पावरटेक ऑटोमेशन, रांची को हाल ही में एबीबी इंडिया की ओर से चंडीगढ़ स्थित जेडब्ल्यू मैरियट होटल में आयोजित मोशन इंडिया चैनल पार्टनर मीट 2.0, 2025 में सम्मानित किया गया है। एबीबी उत्पादों और सेवाओं का एक सक्षम चैनल पार्टनर होने के नाते पावरटेक ऑटोमेशन लगातार उद्योग में उच्च मानक स्थापित कर रहा है। पावरटेक ऑटोमेशन को इस कार्यक्रम में तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें ड्राइव प्रोडक्ट्स स्पेशल एप्रिसिएशन अवॉर्ड (उभरते बाजारों में सर्वाधिक वृद्धि के लिए), मोशन सर्विसेज बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड (राजस्व वृद्धि एवं डिजिटल सेवाओं पर फोकस के लिए) और बेस्ट कोलेबोरेशन अवॉर्ड बेस्ट परफॉर्मेंस अक्रॉस डिविजिसन्स का अवॉर्ड शामिल है।
यह पुरस्कार संजीव अरोड़ा, प्रेसिडेंट मोशन बिज़नेस एवं आईईसी लो वोल्टेज मोटर्स, एबीबी इंडिया और उनकी टीम द्वारा अरुण कुमार डायरेक्टर पावरटेक ऑटोमेशन को प्रदान किया गया। पिछले एक दशक से भी अधिक समय से एम/एस एबीबी के विश्वसनीय साझेदार के रूप में पावरटेक ऑटोमेशन ऑटोमेशन उत्कृष्टता के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। कंपनी एसी और डीसी ड्राइव्स, पीएलसी और डीसीएस सिस्टम्स में विशेषज्ञता रखती है तथा उद्योगों को लगातार मूल्य-आधारित समाधान उपलब्ध करा रही है। 18 से 20 सितंबर तक आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में एबीबी के उत्पादों को प्रदर्शित किया गया तथा प्रतिष्ठित चैनल पार्टनर्स के साथ उनकी विशेषताओं और तकनीकी पहलुओं पर चर्चा हुई। इस अवसर पर वैश्विक उद्योग के नेता और प्रमुख साझेदार भी शामिल हुए। कार्यक्रम “आउटरनिंग चैलेंजेज़: अनलॉकिंग इंडिया’ज़ ग्रोथ पोटेंशियल” थीम पर आयोजित हुआ, जिसमें उभरते बाजारों की संभावनाओं और चैनल पार्टनर्स की सहभागिता को भारत की औद्योगिक वृद्धि में महत्वपूर्ण बताया गया। दो दिवसीय आयोजन में प्रतिभागियों ने विचार-विमर्श, गतिशील संवाद और सहयोगी नवाचार पर जोर दिया।
