Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»दुनिया»युवाओं का विरोध प्रदर्शन अफ्रीका पहुँचा, मेडागास्कर सरकार भंग, हिंसा में 22 लोगों की मौत
दुनिया

युवाओं का विरोध प्रदर्शन अफ्रीका पहुँचा, मेडागास्कर सरकार भंग, हिंसा में 22 लोगों की मौत

avnpostBy avnpostSeptember 30, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

युवा शक्ति का प्रभाव इन दिनों दुनिया भर के कई देशों में देखने को मिल रहा है। चाहे भारत के पड़ोसी देश हों या कोई भी अफ्रीकी देश। कई जगहों पर युवाओं ने सरकार को या तो अपनी माँगें मानने पर मजबूर किया है या फिर उसे उखाड़ फेंका है। कुछ दिन पहले नेपाल में भी ऐसा ही हुआ था, जहाँ केपी ओली सरकार कुछ ही दिनों में अपना अस्तित्व खो बैठी। वैसे, दुनिया भर के अन्य देशों में भी युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। ऐसा ही एक अफ्रीकी देश मेडागास्कर है, जहाँ युवाओं की शक्ति के आगे सरकार को झुकना पड़ा और सरकार भंग कर दी गई।
आमतौर पर लोग बिजली और पानी जैसे मुद्दों पर ही अपनी बात रखते हैं, लेकिन एक अफ्रीकी देश में इन्हीं मुद्दों ने सरकार को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है। मामला अफ्रीका के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित एक द्वीपीय देश मेडागास्कर का है, जो इन दिनों उथल-पुथल के दौर से गुज़र रहा है। राजधानी एंटानानारिवो में बिजली और पानी की किल्लत से परेशान युवा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए।
पिछले हफ़्ते शुरू हुए प्रदर्शन सोमवार, 29 सितंबर को हिंसक हो गए। प्रदर्शनकारियों के बढ़ते गुस्से और जनता के दबाव के चलते, राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना ने सरकारी टेलीविज़न पर घोषणा की कि वह सरकार को भंग कर देंगे और लोगों से माफ़ी माँगेंगे।
मेडागास्कर में आंदोलन का मुख्य कारण देश में बिजली कटौती और पानी का संकट था। मेडागास्कर की आबादी लगभग 3 करोड़ है, जिसमें से लगभग 75 प्रतिशत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं। बेरोज़गारी, मुद्रास्फीति और सरकारी निष्क्रियता से युवाओं में भारी असंतोष था। कई प्रदर्शनकारियों ने इसे दैनिक जीवन पर हमला बताया।
सोशल मीडिया के ज़रिए आयोजित यह आंदोलन केन्या, नेपाल और मोरक्को जैसे देशों के युवा आंदोलनों से प्रेरित प्रतीत होता है। प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय से मार्च शुरू किया, लेकिन पुलिस द्वारा आंसू गैस और रबर की गोलियां चलाए जाने से स्थिति बिगड़ गई। राजधानी में सुपरमार्केट, बैंक और नेताओं के घरों में लूटपाट की गई। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, हिंसा में 22 लोग मारे गए हैं और 100 से ज़्यादा घायल हुए हैं। मेडागास्कर सरकार ने मौतों की खबरों को अफवाह बताया है। शहर में रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है। 2023 में दोबारा चुने गए राष्ट्रपति राजोइलिना ने इन विरोध प्रदर्शनों को अपने शासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती माना है। उन्होंने सरकार को तत्काल भंग करने, लूटपाट से प्रभावित व्यवसायों को सहायता देने और युवाओं से बातचीत करने की घोषणा की है। उन्होंने स्वीकार किया कि सरकार की नाकामियों के कारण लोगों को परेशानी हुई है और एक नई शुरुआत की ज़रूरत है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

न्यूयॉर्क में ‘टाइम 100’ समिट में शामिल हुईं नीता अम्बानी ; कहा, आ गया है भारत का समय

April 23, 2026

नेपाल में जेन जी समूह ने गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा, अरेस्ट मी कैंपेन चलाने की धमकी

November 20, 2025

बांग्लादेश का सुप्रीम कोर्ट आज खुद के 2011 के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका पर सुनाएगा निर्णय

November 20, 2025

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.