Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»पारस एचईसी हॉस्पिटल में ब्लैडर इन्वेज़न के साथ प्लेसेंटा परक्रेटा के दो जटिल ऑपरेशन हुए सफल
झारखंड

पारस एचईसी हॉस्पिटल में ब्लैडर इन्वेज़न के साथ प्लेसेंटा परक्रेटा के दो जटिल ऑपरेशन हुए सफल

avnpostBy avnpostMay 22, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची : पारस एचइसी हॉस्पिटल, रांची ने मातृ स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए प्लेसेंटा परक्रेटा विद ब्लैडर इन्वेज़न के दो अत्यंत जटिल और हाई-रिस्क ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए हैं। इन सर्जरी का नेतृत्व अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ और लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ रितिका पाठक ने किया। दोनों मरीजों का पूर्व में सीज़ेरियन ऑपरेशन हो चुका था और गर्भावस्था के दौरान उनमें प्लेसेंटा परक्रेटा की पहचान हुई थी। यह प्रसूति विज्ञान की सबसे गंभीर स्थितियों में से एक मानी जाती है, जिसमें प्लेसेंटा गर्भाशय की दीवार को भेदते हुए आसपास के अंगों, विशेषकर यूरिनरी ब्लैडर तक फैल जाता है। ऐसी स्थिति में अत्यधिक रक्तस्राव, आसपास के अंगों को नुकसान, भारी मात्रा में रक्त चढ़ाने की आवश्यकता और मातृ मृत्यु का खतरा बना रहता है।
डॉ रितिका पाठक ने कहा कि सर्जरी की अत्यधिक जटिलता और भारी रक्तस्राव के जोखिम के कारण दोनों मरीजों को कई अस्पतालों में इलाज से मना कर दिया गया था। इसके बाद मरीज को पारस एचईसी हॉस्पिटल रांची में भर्ती कराया गया, जहां विस्तृत प्री-ऑपरेटिव प्लानिंग और मल्टीडिसिप्लिनरी टीम के समन्वय से ऑपरेशन की तैयारी की गई। इसमें एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, ब्लड बैंक, यूरोलॉजी नवजात शिशु देखभाल टीमों को शामिल किया गया। ऑपरेशन के दौरान पहले सुरक्षित सीज़ेरियन डिलीवरी कराई गई, जिसके बाद मरीजों की जान बचाने के लिए सीज़ेरियन हिस्टेरेक्टॉमी की गई। भारी रक्तस्राव को नियंत्रित करने के लिए दोनों इंटरनल इलियक आर्टरी की लिगेशन की गई। ब्लैडर में प्लेसेंटा के फैलाव के कारण आंशिक सिस्टेक्टॉमी भी करनी पड़ी। विशेषज्ञ डॉक्टरों और आधुनिक सुविधाओं की मदद से दोनों ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरे किए गए। सर्जरी के बाद दोनों माताओं की स्थिति स्थिर रही और उन्हें पांच दिनों के भीतर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। नियमित फॉलोअप में दोनों माताएं पूरी तरह स्वस्थ बताई जा रही हैं।
डॉ रितिका पाठक ने कहा कि प्लेसेंटा परक्रेटा विद ब्लैडर इन्वेज़न प्रसूति विज्ञान की सबसे चुनौतीपूर्ण और जानलेवा आपात स्थितियों में से एक है। ऐसे मामलों में केवल सर्जिकल विशेषज्ञता ही नहीं, बल्कि उन्नत आईसीयू सुविधा, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, ब्लड बैंक की तत्परता और मल्टीडिसिप्लिनरी समन्वय की भी आवश्यकता होती है।
फैसेलिटी डायरेक्टर डॉ नीतेश कुमार ने कहा कि प्लेसेंटा परक्रेटा जैसे हाई-रिस्क मामलों का सफल इलाज यह साबित करता है कि अब झारखंड के मरीजों को गंभीर और उन्नत इलाज के लिए राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। अस्पताल भविष्य में भी मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। पारस हॉस्पिटल रांची झारखंड की महिलाओं को राज्य के भीतर ही उच्च स्तरीय हाई-रिस्क प्रसूति सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन

October 31, 2026

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने अर्पित की श्रद्धांजलि

October 31, 2026

झारखंड के आईपीएस अनूप बिरथरे सहित 28 पुलिसकर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

October 31, 2026

✤ अभी-अभी

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन

October 31, 2026

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने अर्पित की श्रद्धांजलि

October 31, 2026

झारखंड के आईपीएस अनूप बिरथरे सहित 28 पुलिसकर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

October 31, 2026

सीएम एक्सीलेंस जिला स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

October 30, 2026

स्कूल भवन तोड़ने की मांग वाली एचईसी की अपील खारिज, उच्च न्यायालय ने नहीं माना आर्थिक बदहाली का हवाला

October 30, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.