Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»बेडो के टेरो गांव में तीन दिवसीय मंडा पूजा संपन्न, नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां
झारखंड

बेडो के टेरो गांव में तीन दिवसीय मंडा पूजा संपन्न, नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां

avnpostBy avnpostApril 29, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची । रांची के बेडो प्रखंड अंतर्गत टेरो गांव में भगवान शिव की आराधना और अटूट आस्था का महापर्व तीन दिवसीय मंडा पूजा श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सन्नी टोप्पो ने किया। उन्होंने कहा कि मंडा पूजा हमारी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भोक्ताओं द्वारा नंगे पांव आग पर चलना और कांटों पर लोटना कठिन तपस्या, संयम और ईश्वर के प्रति सच्चे समर्पण को दर्शाता है। यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी परंपरा, विश्वास और सांस्कृतिक पहचान का जीवंत स्वरूप है।
सन्नी टोप्पो ने कहा कि मंडा पूजा झारखंडी और नागपुरी संस्कृति की असली पहचान है। अपनी कला, संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से आधुनिक शिक्षा के साथ अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहने का आह्वान किया।
उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की भी कामना की। पूजा के अंतिम दिन झूलन कार्यक्रम के साथ मंगलवार रातभर भव्य नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसने पूरे आयोजन को और अधिक आकर्षक बना दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिससे लोग देर रात तक झूमते रहे। मेले और झूलन कार्यक्रम में टेरो सहित आसपास के हजारों ग्रामीण शामिल हुए। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद उठाया।
इस अवसर पर बिरसा उरांव, नवल सिंह, रंथा उरांव, बलराम सिंह, नवदीप महतो, मनोज उरांव, मगरा पहान, गोपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026

दिल्ली की रैली में जुटे झारखंड से कांग्रेस के नेता: टाना भगतों की भी भागीदारी

November 1, 2026

बुड़ाखुखरा ऊपर चौक पर जनता मेडिकल का भव्य उद्घाटन, अमन राज ने फीता काटकर किया शुभारंभ

November 1, 2026

✤ अभी-अभी

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026

दिल्ली की रैली में जुटे झारखंड से कांग्रेस के नेता: टाना भगतों की भी भागीदारी

November 1, 2026

बुड़ाखुखरा ऊपर चौक पर जनता मेडिकल का भव्य उद्घाटन, अमन राज ने फीता काटकर किया शुभारंभ

November 1, 2026

डीएवी हेहल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

November 1, 2026

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, राँची ने 9वीं बी. के. बिरला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता

November 1, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.