Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»याकुजा प्योर इलेक्ट्रिक स्कूटी के पहले एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ 17 मई को
झारखंड

याकुजा प्योर इलेक्ट्रिक स्कूटी के पहले एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ 17 मई को

avnpostBy avnpostMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची: याकुजा प्योर इलेक्ट्रिक स्कूटी का पहले एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ राजधानी रांची में होने जा रहा है। गाड़ीखाना चौक बानो मंजिल रोड पहाडी टोला स्थित इस शोरूम का उद्घाटन 17 मई को सुबह 11 बजे होगा। उद्घाटन केशव कृपा छाया फाउंडेशन की चेयरमैन मीरा अग्रवाल करेंगी। इस शोरूम में सेल एवं सर्विस की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी केशव कृपा एंटरप्राइजेज की संचालिका मीरा अग्रवाल और बिनोद कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि याकुजा स्कूटियां मात्र 35,000 की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होंगी। साथ ही “वेलकम संडे” पहल के तहत हर रविवार ग्राहकों को विशेष लाभ देने की योजना भी घोषित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि याकुजा के इलेक्ट्रिक स्कूटर इन दिनों बाजार में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। किफायती कीमत, आकर्षक डिजाइन और कम खर्च में बेहतर सफर की सुविधा के कारण युवा वर्ग और आम उपभोक्ता इसे पसंद कर रहे हैं। कंपनी ने कई मॉडल लॉन्च किये है। इसमें रूबी और लोटस मॉडल खास है। याकूजा इलेक्ट्रिक स्कूटर अपनी आधुनिक तकनीक, एर्गोनॉमिक डिजाइन और यूनिक कलर ऑप्शन के कारण अन्य स्कूटर्स से अलग पहचान बना रहे हैं। स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 60 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है, जो शहरों और कम दूरी की यात्रा के लिए उपयुक्त है। स्कूटर कम मेंटेनेंस और आसान चार्जिंग सुविधा के साथ आते हैं। इनमें लेड-एसिड और लिथियम बैटरी दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि कुछ लो-स्पीड मॉडल ऐसे हैं, जिन्हें चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती।
श्री अग्रवाल ने कहा कि बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों और पर्यावरण संरक्षण को लेकर बढ़ती जागरूकता के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में याकूजा जैसे स्थानीय इवी ब्रांड उपभोक्ताओं को कम कीमत में बेहतर विकल्प देने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पेट्रोल डीजल का कम उपयो करने का आह्वान किया है। इसी को ध्यान में रखकर रांची में कंपनी अपना शोरूम खोल रही है। प्रेस वार्ता में कोकर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के लिए सुरेश चंद्र अग्रवाल, मुकेश भरतीया, अशोक शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे की तैयारियों में जुटी भाजपा, प्रदेश कार्यालय में बनी रणनीति

June 3, 2026

प्राकृतिक संसाधनों का बचाव ही आपदा प्रबंधन का उद्देष्य: डालसा

June 3, 2026

सिनचिपी में अजिमुश्शान जलसा-ए-इस्लाहे मुआशरा का आयोजन, मस्जिद अक्सा की तामीर के लिए उमड़ा जनसैलाब

June 3, 2026

✤ अभी-अभी

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे की तैयारियों में जुटी भाजपा, प्रदेश कार्यालय में बनी रणनीति

June 3, 2026

अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शारदा ग्लोबल स्कूल को दो कांस्य पदक

June 3, 2026

जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप हॉकी में भारत ने सिंगापुर को 25-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में

June 3, 2026

प्राकृतिक संसाधनों का बचाव ही आपदा प्रबंधन का उद्देष्य: डालसा

June 3, 2026

सिनचिपी में अजिमुश्शान जलसा-ए-इस्लाहे मुआशरा का आयोजन, मस्जिद अक्सा की तामीर के लिए उमड़ा जनसैलाब

June 3, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.