90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत डालसा का बेड़ो प्रखण्ड के चचकोपी गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम।
रांची: माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की मौजुदगी में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। इसी आलोक में आज दिनांक 11.06.2026 को बेड़ो प्रखण्ड के चचकापी गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डिप्टी एलएडीसी श्री राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी संजय कुमार, मंगल कुमार, दिनेश कुमार, सधनी देवी, सत्यप्रकाश, चालक राजा वर्मा एवं विधि के छात्र-छात्राएं तनु कुमारी, नेहा कुमारी, स्नेहा कुमारी, वैशाली कुमारी एवं सोनु कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा ने राज्य में भूखमरी को समाप्त करने और कुपोषण से होने वाली मौतों को रोकने के लिए माननीय नालसा के द्वारा योजनाओं को लाना एक बेहद महत्वपूर्ण कानूनी और सामाजिक पहल है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी नागरिक भोजन के अधिकार से वंचित न रहे। अनाज का पर्याप्त उत्पादन होने और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 जैसी योजनाएं लागू होने के बावजूद, सुदूर ग्रामीण और गरीब इलाकों में प्रशासनिक कमियों या जागरूकता के अभाव के कारण लोग भूखमरी का शिकार हो जाते हैं। श्री सिन्हा ने निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में ग्रामीणों को बतलाया तथा थाना, प्रखण्ड, पंचायत स्तर पर नियुक्त पीएलवी की जानकारी ग्रामीणों को दी, जिनका काम निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करना है।
इसके अलावा श्री सिन्हा ने नालसा टाॅल फ्री नम्बर – 15100 पर फोकस किये। उपस्थित लोगों को बाल श्रम, बाल विवाह, डायन बिसाही, लोक अदालत, पीड़ित मुआवजा, सड़क दुर्घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मौके पर पीएलवी संजय कुमार और मंगल कुमार ने लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची से मिलनेवाली सुविधाओं के बारे में बताया। दिनेश कुमार और सधनी देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मईंया सम्मान योजाना के बारे में चर्चा की वहीं पीएलवी सत्यप्रकाश ने आगामी 12 सितम्बर को होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी। अंत में डालसा के पीएलवी के द्वारा पम्पलेट एवं लिफलेट का वितरण भी किया गया।
