रांची: माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की मौजुदगी में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। इसी आलोक में आज दिनांक 24.06.2026 को सोनाहातू प्रखण्ड के हारीन पंचायत के बारेडीह गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीएलवी कपिलदेव प्रसाद केषरी, रामेश्वर चैधरी, रूपनारायण सिंह मुण्डा, भोलानाथ महतो, आरती कुमारी, आशिक राज महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
डालसा रांची के पीएलवी ने उपस्थित लोगों को सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं (विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से) योजना, 2024 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत में सड़क दुर्घटनाओं के शिकार लोगों और उनके परिवारों को त्वरित न्याय, मुफ्त कानूनी सहायता और चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई एक अत्यंत महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना है।
यह भी ज्ञात हो कि डालसा रांची के पीएलवी ने लोगों को स्थायी लोक अदालत और जन उपयोगिता सेवाओं से जुड़े विवादों का परिचय दिये तथा उस पर विचार-विमर्श किये। डालसा, रांची के पीएलवी ने स्थायी लोक अदालत के उद्देश्य, विशेषता तथा लाभ पर फोकस करते हुए कहे कि जनता को बिजली, पानी और परिवहन जैसी सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से जुड़े विवादों का त्वरित आधार पर समाधान प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अदालत में जाने से पहले पब्लिक युटिलिटी सर्विसेज से संबंधित विवादों का निपटारे के लिए सीधा स्थायी लोक अदालत में आवेदन कर सकते है। यहां मामला दर्ज कराने के लिए कोई न्याय शुल्क नहीं देना पड़ता है एवं सादा पेपर पर आवेदन दिया जाता है। पीएलवी रामचंद्र केशरी ने लोगों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी जो कि 12 सितम्बर को आयोजित होगी।
