रांची :: ग्राम हाई स्कूल अमन नगर, नारो पोस्ट ऑफिस और थाना नगडी, रांची में स्वर्गीय फोचन मियां के घर से लेकर काली मंदिर तक पीसीसी एवं पक्की नाली का निर्माण की मांग स्थानीय ग्रामीणों ने की. ग्रामीणों का कहना है कि रोड की हालत बहुत खराब है. बारिश होने पर स्कूल के बच्चे और बच्चियों को आने-जाने में भारी परेशानी होती है,ग्राम वासियों को भी रोजमर्रा की कामों में सड़क पर कीचड़ के कारण परेशानी होती है. आए दिन दुर्घटना का डर बना रहता है. पिछले 7 साल से लगातार यहां नगडी प्रखंड प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी जनप्रतिनिधियों को खराब सड़क के संबंध में आवेदन दिया गया लेकिन इसके बावजूद अभी तक इस पीसीसी सड़क और पक्की नाली का निर्माण नहीं हो पाया है. ग्रामीण नें जिला प्रशासन जनप्रतिनिधियों और झारखंड सरकार से पीसीसी सड़क और नाली निर्माण की अपील की.
