चान्हो: चान्हो प्रखंड के नून्हू डहु टोली गांव में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रगति शील एकेडमी का भव्य शुभारंभ परंपरागत तरीके से फीता काट कर पंचायत समिति सदस्य फरीदा नाज के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दृष्टिकोण से इस विद्यालय का शुभारंभ किया जा रहा है जो आने वाले भविष्य के लिए एक सकारात्मक पहल साबित होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस स्कूल में न केवल गुणवत्ता पूर्ण शैक्षणिक माहौल प्रदान किया जाएगा साथ ही बच्चों को न केवल किताबी ज्ञान प्रदान किया जाएगा बल्कि संस्कार और आत्मविश्वास भी दिया जाएगा। उद्घाटन के अवसर पर विद्यालय के निदेशक रवि रंजन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने संबोधन में कहा कि इस तरह के शैक्षणिक माहौल प्रदान करने वाली स्कूल साबित होगी हमारे विद्यालय परिवार का हमेशा ही प्रयास रहेगा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान किया जाए ताकि ये बच्चे आगे भविष्य में सफलता हासिल कर के इस प्रतियोगिता के दौर में आगे आएं और किसी भी तरह से पीछे नहीं रहे। वहीं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने बताया कि इस विद्यालय में बच्चों को नैतिक शिक्षा के साथ साथ आधुनिक शिक्षा प्रद्धति पर विशेष जोर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने भी विद्यालय परिवार की ओर से की गई इस पहल की सराहना करते हुए कहा गया कि इस विद्यालय की स्थापना होने से हमारे बच्चों को दूर नहीं जाना पड़ेगा अपने गांव में ही गुणवत्ता पूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था मिलेगी। मौके पर विद्यालय की शिक्षिका मिस जीनत बानो, कमलेश कुमार, सुमित्रा के अलावे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
