-
जांच में सर्वाइकल कैंसर के 02 और ब्रेस्ट कैंसर के 01 सस्पेक्ट पाए गए
-
50 लोगों का हीमोग्लोबिन 10 से कम पाया गया
-
ट्यूबरक्लोसिस के 6 सस्पेक्ट पाए गए
-
शिविर में “ब्लड डोनेट, सेव लाइफ” का भी दिया गया संदेश
-
सैकड़ो लोगों ने उठाया मुफ्त जांच शिविर का लाभ
Ranchi: सोना सोबरन मेमोरियल सोसायटी की ओर से आज दिनांक 02.05.2026 रांची के मोरहाबादी मे निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर (FREE HEALTH CHECKUP CAMP) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शिविर का उद्देश्य समाज के लोगों विशेषकर 30 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को समय पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना एवं गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने अपने संबोधन में इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविर समाज के स्वास्थ्य स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा लोगों को समय रहते बीमारी की पहचान और उपचार का अवसर प्रदान करते हैं।
स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने निःशुल्क जांच का लाभ उठाया। शिविर में चिकित्सकों द्वारा विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं।
स्वास्थ्य जांच शिविर में उपलब्ध प्रमुख जांच सेवाएं निम्नलिखित रहीं: ओरल कैंसर स्क्रीनिंग -* मुंह के कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान हेतु विशेष जांच की व्यवस्था की गई, जिससे समय पर उपचार संभव हो सके। सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग – महिलाओं के लिए गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे इस गंभीर बीमारी की रोकथाम में सहायता मिले। ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग – स्तन कैंसर की प्रारंभिक जांच एवं जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) जांच – लोगों का ब्लड प्रेशर जांचकर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया।
