Ranchi: डी ए वी पब्लिक स्कूल, गाँधीनगर के लिए गर्व का विषय है कि विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र अन्वेश निराला, तीसरी कक्षा की सोना लक्ष्मी तथा तीसरी कक्षा के ही आदित्य माहिती ने राज्य स्तरीय कराटे सब-जूनियर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया है। एवं दूसरी कक्षा के रिद्धान को रजत पदक प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं गौरव का माहौल है।
छात्रों ने अपनी लगन, अनुशासन और कठोर अभ्यास के बल पर यह सफलता अर्जित की। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों के बीच उन्होंने बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही राँची जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट में विद्यालय के तन्मय कुमार ने स्वर्ण तथा पीयूष कुमार सिंह ने रजत पदक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।
विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार झा ने विजयी प्रतिभियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि, “यह सफलता न केवल आपके मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह विद्यालय के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। हमें आशा है कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार विद्यालय एवं राज्य का नाम रोशन करते रहेंगे।”
