मांडर: मांडर कंदरी स्थित अमेरिकन स्कूल में बच्चों धूमधाम के साथ मदर्स डे मनाया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के निदेशक नौशाद आलम ने अपनी संबोधन में मदर्स डे की महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि मां का स्थान हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान डाला। बच्चों को माता पिता के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना बनाए रखने के प्रति प्रेरित किया। प्रधानाध्यापिका रेशम बाला ने मदर्स डे के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा उन्होंने कहा कि मां ममता और त्याग की प्रतिमूर्ति होती है हमें उनका सम्मान करना चाहिए।इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से माताओ के प्रति सम्मान की भावना को व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
