Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»रांची में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, पंपों पर लंबी कतारें, कई पंप हुए ड्राई
झारखंड

रांची में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, पंपों पर लंबी कतारें, कई पंप हुए ड्राई

avnpostBy avnpostMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल-डीजल को लेकर शुक्रवार को अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। पेट्रोल पंप संचालकों और केंद्र सरकार की ओर से ईंधन का पर्याप्त भंडार होने का दावा किए जाने के बावजूद शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
शुक्रवार सुबह करीब छह बजे से ही लोग बड़ी संख्या में पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे। बाइक, स्कूटी और कारों की लंबी लाइनें लग गईं। कई लोग गैलन और बोतलों में भी पेट्रोल भरवाते नजर आए। अचानक बढ़ी मांग के कारण कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने की स्थिति उत्पन्न हो गई, जबकि कुछ पंप पूरी तरह ड्राई होकर बंद भी हो गए।
कोकर, लालपुर और डीपीएस के पास स्थित पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखी गई। कडरू पेट्रोल पंप, करमटोली पेट्रोल पंप और बरियातू समेत शहर के लगभग सभी प्रमुख पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कडरू ब्रिज के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर सुबह से ही वाहन चालकों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं करमटोली-जेल रोड स्थित आमने-सामने के दो पेट्रोल पंपों में से एक नया पंप ईंधन खत्म होने के कारण बंद हो गया। बरियातू स्थित पेट्रोल पंप भी ड्राई होने के कारण बंद पड़ा रहा।
स्थिति को देखते हुए रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग घबराएं नहीं और केवल जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल भरवाएं। अनावश्यक स्टॉकिंग से अन्य उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है और इससे पंपों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ रहा है।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिले में ईंधन की आपूर्ति सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की भी अपील की। इधर, झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता प्रमोद कुमार ने कहा कि तेल की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है, लेकिन अचानक मांग बढ़ जाने के कारण कई पंपों पर ड्राई की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने बताया कि जिन पंपों पर सामान्य स्थिति में तीन दिनों का स्टॉक रहता था, वह एक ही दिन में समाप्त हो जा रहा है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026

दिल्ली की रैली में जुटे झारखंड से कांग्रेस के नेता: टाना भगतों की भी भागीदारी

November 1, 2026

बुड़ाखुखरा ऊपर चौक पर जनता मेडिकल का भव्य उद्घाटन, अमन राज ने फीता काटकर किया शुभारंभ

November 1, 2026

✤ अभी-अभी

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026

दिल्ली की रैली में जुटे झारखंड से कांग्रेस के नेता: टाना भगतों की भी भागीदारी

November 1, 2026

बुड़ाखुखरा ऊपर चौक पर जनता मेडिकल का भव्य उद्घाटन, अमन राज ने फीता काटकर किया शुभारंभ

November 1, 2026

डीएवी हेहल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

November 1, 2026

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, राँची ने 9वीं बी. के. बिरला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता

November 1, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.