Ranchi: डी ए वी नंदराज पब्लिक स्कूल बरियातू के 80% से ऊपर अंक प्राप्त किए हुए आठवीं से बारहवीं तक के बच्चों को बीग एफ एम 92.7 , धून बदल कर देखो ने अपने कार्यक्रम बीग ज्ञान गौरव सम्मान के अंतर्गत पुरस्कृत और सर्टिफिकेट दिया।
इसमें 92.7 बीग एफ एम बिहार- झारखंड क्लस्टर प्रोग्रामिंग हेड श्री ओमर सदाब हाशमी, सीनियर सेल एकाउंट मैनेजर श्री अंजनी कुमार और श्री सूरज कुमार, रेडियो जॉकी श्री राशी जामूर ने इस कार्यक्रम को रखा ; जिसमें अमिटी यूनिवर्सिटी के डाॅ अमित कुमार दत्ता, बायोम के श्री मनिष सिन्हा, एम एच ए शौपिंग के श्री सन्नी गोप , एडूकेटीव हेरिटेज के डाॅ एस एस सिंह, भगवान महावीर मनिपाल हाॅस्पिटल के अनिकेत कुमार आदि उपस्थित रहे और सहयोग दिया। इस कार्यक्रम को एंकर आर जे राशि ने संचालित किया। डाॅक्टर दत्ता ने कहा कि आपको जब भी आवश्यकता हो हम आपके साथ खड़े रहेंगे। आज शिक्षा का दायरा काफी बड़ा हो गया है । जिस क्षेत्र में आप आगे बढ़ना चाहते हैं हम आपको सही दिशा दिखा सकते हैं। हम सभी आपके उत्साहवर्धन के लिए हैं। यह कार्यक्रम हम पुरे झारखंड के 20 स्कूलों में करेंगे; जिसमें हमलोगों ने प्रथम आपको चुना है। आप सबों में कुछ विशेष अवश्य है । आवश्यकता है इसे और ऊपर लाया जाए । आपके स्कूल और प्रतिभा का प्रचार – प्रसार जरूरी है । यह आपके परिश्रम से ही संभव है ।
