Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»श्रम कानूनों को लागू करने की मांग को लेकर 14 मई को श्रम कार्यालय का घेराव: भवन सिंह
झारखंड

श्रम कानूनों को लागू करने की मांग को लेकर 14 मई को श्रम कार्यालय का घेराव: भवन सिंह

avnpostBy avnpostMay 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। रांची नगर निगम के दैनिक कर्मियों और स्वच्छता निगम लिमिटेड के मजदूर 14 मई को डोरंडा स्थित श्रम कार्यालय का घेराव करेंगे। झारखंड नगर निकाय मजदूर यूनियन की ओर से यह प्रदर्शन श्रम कानूनों को लागू कराने और लंबित मांगों के समर्थन में आयोजित किया जा रहा है।
यह जानकारी यूनियन के अध्यक्ष भवन सिंह ने शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर 2025 को यूनियन और प्रशासन के बीच हुई वार्ता में अपर आयुक्त संजय कुमार ने मजदूरों की विभिन्न मांगों पर सहमति जताई थी, लेकिन अब तक उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
यूनियन की प्रमुख मांगों में मातृत्व अवकाश, वार्षिक अवकाश, आकस्मिक अवकाश सहित अन्य वैधानिक छुट्टियों का लाभ देने के साथ-साथ न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये निर्धारित करना शामिल है।
भवन सिंह ने आरोप लगाया कि श्रम विभाग टालमटोल की नीति अपना रहा है और वार्ताओं में विभाग की ओर से प्रतिनिधि भी उपस्थित नहीं हो रहे हैं। इसी के विरोध में श्रम कार्यालय के घेराव का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने सभी मजदूरों से 14 मई को दोपहर दो बजे तक मेकन गेट, डोरंडा पहुंचने की अपील की है। वहां से तीन बजे जुलूस के रूप में श्रम कार्यालय के लिए रवाना हुआ जाएगा। यूनियन ने एमटीएस और नगर निगम के सभी मजदूरों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026

दिल्ली की रैली में जुटे झारखंड से कांग्रेस के नेता: टाना भगतों की भी भागीदारी

November 1, 2026

बुड़ाखुखरा ऊपर चौक पर जनता मेडिकल का भव्य उद्घाटन, अमन राज ने फीता काटकर किया शुभारंभ

November 1, 2026

✤ अभी-अभी

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026

दिल्ली की रैली में जुटे झारखंड से कांग्रेस के नेता: टाना भगतों की भी भागीदारी

November 1, 2026

बुड़ाखुखरा ऊपर चौक पर जनता मेडिकल का भव्य उद्घाटन, अमन राज ने फीता काटकर किया शुभारंभ

November 1, 2026

डीएवी हेहल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

November 1, 2026

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, राँची ने 9वीं बी. के. बिरला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता

November 1, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.