Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»झारखंड में 21 मई तक आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में येलो और ऑरेंज चेतावनी जारी
झारखंड

झारखंड में 21 मई तक आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में येलो और ऑरेंज चेतावनी जारी

avnpostBy avnpostMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में आगामी 21 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। विभाग ने विशेष रूप से 17 और 18 मई को राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में उत्तर-पूर्वी और मध्यवर्ती क्षेत्र शामिल हैं। इनमें धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, रांची और रामगढ़ प्रमुख रूप से शामिल हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा सिमडेगा जिले के कोलेबिरा क्षेत्र में 4.8 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में 3 मिलीमीटर, गुमला जिले के पालकोट में 2.8 मिलीमीटर तथा बिशनपुर में 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक डाल्टनगंज में 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान रांची के नामकुम क्षेत्र में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शुक्रवार को रांची और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से तेज धूप और उमस भरी गर्मी रही। हालांकि दोपहर बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026

दिल्ली की रैली में जुटे झारखंड से कांग्रेस के नेता: टाना भगतों की भी भागीदारी

November 1, 2026

बुड़ाखुखरा ऊपर चौक पर जनता मेडिकल का भव्य उद्घाटन, अमन राज ने फीता काटकर किया शुभारंभ

November 1, 2026

✤ अभी-अभी

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026

दिल्ली की रैली में जुटे झारखंड से कांग्रेस के नेता: टाना भगतों की भी भागीदारी

November 1, 2026

बुड़ाखुखरा ऊपर चौक पर जनता मेडिकल का भव्य उद्घाटन, अमन राज ने फीता काटकर किया शुभारंभ

November 1, 2026

डीएवी हेहल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

November 1, 2026

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, राँची ने 9वीं बी. के. बिरला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता

November 1, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.