Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»एचईसी की आर्थिक स्थिति पर एटक नेता का गंभीर आरोप, मजदूरों के बकाया भुगतान को लेकर जताई चिंता
झारखंड

एचईसी की आर्थिक स्थिति पर एटक नेता का गंभीर आरोप, मजदूरों के बकाया भुगतान को लेकर जताई चिंता

avnpostBy avnpostMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। हटिया कामगार यूनियन (एटक) के उपाध्यक्ष लालदेव सिंह ने हेवी इंजीनियर्स कॉर्पोरेशन (एचईसी) लिमिटेड की मौजूदा आर्थिक स्थिति और प्रबंधन व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि निगम की हालत सुधारने के उद्देश्य से प्रबंधन में बदलाव कर भेल को जिम्मेदारी दी गई, लेकिन इसके बावजूद मजदूरों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
शनिवार को जारी एक बयान में लालदेव सिंह ने दावा किया कि प्रबंधन बदलने के बाद भी एचईसी पर वित्तीय देनदारियां लगातार बढ़ती गई हैं। निगम पर बिजली बिल, सीआईएसएफ, सीपीएफ, सप्लायर भुगतान, पानी, ग्रेच्युटी, अवकाश वेतन (लीव सैलरी) और नियमित वेतन जैसे कई मदों में भारी बकाया जमा हो गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों के बकाया भुगतान से बचने के लिए ही मौजूदा प्रबंधन व्यवस्था को बनाए हुए है। उनके अनुसार, पिछले सात वर्षों में कर्मचारियों और रिटायर कर्मियों के बकाया का भुगतान नहीं किया जा सका है, जिससे निगम की वित्तीय स्थिति और अधिक बिगड़ती चली गई है।
लालदेव सिंह ने यह भी कहा कि एचईसी पिछले तीन वर्षों से बंदी जैसी स्थिति की ओर बढ़ रहा है, जिसके चलते नए ऑर्डर मिलना लगभग बंद हो गए हैं। उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले समय में वेतन भुगतान का संकट और गहरा सकता है तथा सेवानिवृत्त कर्मियों के बकाया भुगतान की संभावना भी और कमजोर होती जा रही है।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि कर्मचारियों के बकाया भुगतान के लिए कोई अतिरिक्त आर्थिक सहायता नहीं दी जाएगी और इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रबंधन पर होगी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची से लापता मां-बेटी बिहार के आरा से सकुशल बरामद, फिरौती कॉल की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

May 31, 2026

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने अभिषेक बनर्जी के बेहतर इलाज के लिए झारखंड आने का दिया प्रस्ताव

May 31, 2026

झारखंड सरकार पर भाजपा के आरोप निराधार और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित : विनोद पांडेय

May 31, 2026

✤ अभी-अभी

पश्चिम बंगाल में सोमवार को होगा मंत्रिमंडल विस्तार, 35 नए मंत्री लेंगे शपथ : शुभेंदु अधिकारी

May 31, 2026

रांची से लापता मां-बेटी बिहार के आरा से सकुशल बरामद, फिरौती कॉल की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

May 31, 2026

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने अभिषेक बनर्जी के बेहतर इलाज के लिए झारखंड आने का दिया प्रस्ताव

May 31, 2026

झारखंड सरकार पर भाजपा के आरोप निराधार और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित : विनोद पांडेय

May 31, 2026

अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने श्रीनगर पहुंची रांची की 21 सदस्यीय टीम

May 31, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.