Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»सिने-जगत»अभिनेता अक्षय ने मुख्यमंत्री फडणवीस से किया दिलचस्प सवाल, पूछा-आप संतरे छीलकर खाते हैं या जूस बनाकर. . .
सिने-जगत

अभिनेता अक्षय ने मुख्यमंत्री फडणवीस से किया दिलचस्प सवाल, पूछा-आप संतरे छीलकर खाते हैं या जूस बनाकर. . .

avnpostBy avnpostOctober 7, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार हमेशा अपने अनोखे सवालों और हल्के-फुल्के अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कुछ साल पहले उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इंटरव्यू लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उस इंटरव्यू में उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा था कि वह “आम कैसे खाते हैं।” यह सवाल उस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था। अब एक बार फिर अक्षय कुमार ने उसी अंदाज में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से एक दिलचस्प सवाल पूछकर सबको हंसा दिया।

यह वाकया मुंबई के अंधेरी में आयोजित फिक्की फ्रेम्स 2025 कार्यक्रम के दौरान हुआ, जहां अक्षय कुमार मंच पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बातचीत कर रहे थे। कार्यक्रम के बीच अक्षय ने मुस्कुराते हुए कहा, “मैंने प्रधानमंत्री जी से एक बार पूछा था कि वह आम कैसे खाते हैं। उस सवाल पर लोगों ने काफी मजाक उड़ाया था, लेकिन मैं नहीं सुधरूंगा।” इसके बाद उन्होंने फडणवीस से इसी तरह का सवाल पूछा, “आप नागपुर से हैं, जो संतरों के लिए मशहूर है। तो बताइए, आप संतरे को छीलकर खाते हैं या जूस बनाकर पीते हैं?” अक्षय का यह सवाल सुनते ही पूरे हॉल में ठहाके गूंज उठे। मुख्यमंत्री फडणवीस भी मुस्कुराते हुए बोले, “मैं संतरे को आधा काटकर उस पर थोड़ा सा नमक छिड़कता हूं और आम की तरह खाता हूं।”

उनका जवाब सुनकर अक्षय भी खिलखिला उठे और बोले, “वाह, मैंने आज एक नई चीज सीखी है। मैं जरूर इसे ट्राई करने वाला हूं।” उनके इस जवाब पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। दरअसल, अक्षय कुमार का यह स्टाइल ही उनकी खास पहचान है। वे जब भी किसी बड़े नेता या हस्ती से बात करते हैं, तो गंभीर सवालों के साथ हल्की-फुल्की बातें जोड़कर माहौल को सहज बना देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनका गैर-राजनीतिक इंटरव्यू भी इसी कारण काफी लोकप्रिय हुआ था। उस वक्त आम खाने वाला सवाल इंटरनेट पर इतना वायरल हुआ था कि उस पर सैकड़ों मीम्स और जोक्स बने थे।

अब ‘फिक्की फ्रेम्स 2025’ के मंच पर अक्षय ने उसी “आम वाले सवाल” को “संतरे वाले सवाल” में बदलकर दोहराया और एक बार फिर सबका दिल जीत लिया। उनका यह अंदाज दर्शकों को न सिर्फ हंसी से भर दिया, बल्कि इस बात का भी एहसास दिला गया कि बातचीत में थोड़ा सा हास्य भी कभी-कभी सबसे लोगों के बीच बड़ा पुल बन सकता है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

दो दिवसीय फ्यूज़न फेयर 2026 का भव्य आगाज़: मिस यूनिवर्सल इंडिया 2025 सिमरन ने किया उद्घाटन

July 14, 2026

झारखंडी अस्मिता और जल-जंगल-जमीन पर आधारित फिल्म ‘सहरिया द जंगल ऑफ वॉरियर’ 5 जून को होगी रिलीज

May 23, 2026

Rihanna और उनके मेहमानों पहुचे अंबानी परिवार के घर

April 26, 2026

✤ अभी-अभी

झारखंड में 6 जगह बनेंगे रेडिएशन सेंटर : अजय कुमार सिंह

September 11, 2026

माधुरी की कोल्हापुर वापसी, वनतारा देगा देखभाल में मदद

September 11, 2026

गुमला की लापता बच्ची मामले में सरकार ने हाई काेर्ट में कहा- मुख्य आरोपित की मनोवैज्ञानिक परीक्षण रिपोर्ट नहीं आई

September 11, 2026

जेपीएससी की पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता की जमानत पर फैसला सुरक्षित

September 11, 2026

झारखंड में अब तक 859 मिमी बारिश रिकॉर्ड, सबसे अधिक पश्चिमी सिंहभूम में हुई बरसात

September 11, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.