Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»रिम्स लैंड स्कैम केस में नगर निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर रमन कुमार से एसीबी की पूछताछ शुरू
झारखंड

रिम्स लैंड स्कैम केस में नगर निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर रमन कुमार से एसीबी की पूछताछ शुरू

avnpostBy avnpostJune 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची । रिम्स लैंड स्कैम मामले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने नगर निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर रमन कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, एजेंसी के अधिकारी रमन कुमार से पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, जमीन से जुड़े दस्तावेजों और ऑनलाइन रिकॉर्ड की जांच के सिलसिले में नगर निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर को एसीबी कार्यालय तलब किया गया है। एसीबी मामले से जुड़े अभिलेखों (रिकॉर्ड्स) का मिलान कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि दस्तावेजों में किसी प्रकार की हेराफेरी हुई थी या नहीं। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि रिम्स रांची की जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री, कब्जा करने के मामले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गत सात अप्रैल को जमीन दलाल सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपितों में रांची के ही सदर थाना क्षेत्र के दीपाटोली बांधगाड़ी का रहनेवाला राजकिशोर बड़ाईक , कार्तिक बड़ाईक, कोकर के आदर्श नगर में पावर सब स्टेशन के समीप रहने वाला राजेश कुमार झा तथा खूंटी के तोरपा थाना क्षेत्र के पाटपुर का रहने वाला चैतन कुमार शामिल है। आरोपितों पर गलत वंशावली बनाकर व्यक्तिगत फायदे के लिए रिम्स रांची की अधिग्रहित जमीन की धोखाधड़ी कर खरीद-बिक्री करने का आरोप है। झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर एसीबी की रांची स्थित थाना में पांच जनवरी को कांड संख्या 01/2026 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 जून को 1,018 शिक्षकों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

June 12, 2026

झारखंड में मानसून की दस्तक कभी भी संभव, 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

June 12, 2026

रांची के मोहराबादी मैदान में 16 से 18 जून तक लगेगा झारखंड कृषि व्यापार मेला

June 12, 2026

✤ अभी-अभी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 जून को 1,018 शिक्षकों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

June 12, 2026

झारखंड में मानसून की दस्तक कभी भी संभव, 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

June 12, 2026

रांची के मोहराबादी मैदान में 16 से 18 जून तक लगेगा झारखंड कृषि व्यापार मेला

June 12, 2026

भारत आदिवासी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने की राज्यपाल से मुलाकात, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

June 12, 2026

जगतपुरम और ब्रह्मचारीनगर लैंड स्कैम : चैप्टर 5

June 11, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.