Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»देश»संसद में चर्चा के बजाय धरना दे रहा विपक्ष, कांग्रेस मानसिक रूप से दिवालिया: जगदंबिका पाल
देश

संसद में चर्चा के बजाय धरना दे रहा विपक्ष, कांग्रेस मानसिक रूप से दिवालिया: जगदंबिका पाल

avnpostBy avnpostOctober 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज से सांसद जगदंबिका पाल ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष संसद में चर्चा और बहस के माध्यम से जनता के मुद्दों को उठाने के बजाय धरना-प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पूरी तरह मानसिक रूप से दिवालिया हो गई है।

जगदंबिका पाल ने सोमवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि विपक्ष के नेताओं की जिम्मेदारी है कि वे संसद में बहस, चर्चा और विचार-विमर्श के माध्यम से जनहित के मुद्दों पर निर्णय लेने की प्रक्रिया में भाग लें। यदि विपक्ष वास्तव में जनता के हितों और जनकेंद्रित विकास की बात करता है तो उसे संसद की कार्यवाही चलने देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इससे पहले आयोजित संसदीय सम्मेलन में 21 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। इनमें 11 सदस्य देश और 10 साझेदार देश शामिल थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सम्मेलन में शामिल प्रतिनिधियों का स्वागत किया था, लेकिन विपक्ष ने इसमें भी भाग नहीं लिया।

उन्होंने कहा कि संसद में 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है, जिसका विषय विकास से जुड़ा है। इस मंच के तहत लचीलापन, नवाचार, सतत विकास और वैश्विक सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चार सत्र आयोजित किए जाने हैं। ऐसे समय में जब दुनिया विभिन्न अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों का सामना कर रही है, विपक्ष को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

भाजपा सांसद ने राजनीतिक बयानबाजी में इस्तेमाल की जा रही भाषा पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों का विरोध करना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन किसी के माता-पिता के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की बयानबाजी से देश की छवि खराब होती है और राजनीतिक मर्यादाएं टूटती हैं।

जगदंबिका पाल ने कहा कि कांग्रेस चाहे कितनी भी रैलियां कर ले, जनता उसे माफ नहीं करेगी। उन्होंने विपक्ष से संसद में सकारात्मक भूमिका निभाने और जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने की अपील की।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026

सेवा कोई कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वभाव बने, ‘मैं’ की बजाय ‘हम’ की भावना के साथ करें कार्य : नितिन नवीन

October 26, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.