Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»तीरंदाजी एकाग्रता, धैर्य, सटीकता और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता का खेल: राज्यपाल
झारखंड

तीरंदाजी एकाग्रता, धैर्य, सटीकता और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता का खेल: राज्यपाल

avnpostBy avnpostOctober 22, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

रांची। राजधानी रांची के खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026 का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई।
मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि तीरंदाजी एकाग्रता, धैर्य, सटीकता और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता का खेल है। पुलिस सेवा में भी ये गुण महत्वपूर्ण हैं। परिस्थितियों का सही आकलन, विवेकपूर्ण निर्णय और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता प्रभावी पुलिस व्यवस्था के आवश्यक आधार हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से पूरे समर्पण, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
राज्यपाल ने कहा कि झारखण्ड को तीरंदाजी की भूमि’ के रूप में जाना जाता है। राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धियों से झारखण्ड का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया है। ‘खेलो इंडिया’ जैसी पहलों ने खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नई प्रतिभाओं को आगे लाने में योगदान दिया है।
राज्यपाल ने कहा कि पुलिस बल देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था का मेरुदंड है। कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों की रोकथाम करना तथा नागरिकों के जीवन और संपत्ति की रक्षा करना पुलिस के महत्वपूर्ण दायित्व हैं। उन्होंने कहा कि बदलते समय में अपराधों का स्वरूप भी तेजी से बदल रहा है। ऐसे में आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक पद्धतियों और नवीनतम साधनों का प्रभावी उपयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पुलिस की सफलता अपराध होने के बाद कार्रवाई करने के साथ-साथ अपराधों की रोकथाम और नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने में भी निहित है। उन्होंने साइबर अपराध और डिजिटल धोखाधड़ी के प्रति सतर्क करते हुए कहा कि ट्रैफिक चालान अथवा अन्य सूचनाओं के नाम पर मोबाइल पर भेजी जाने वाली संदिग्ध एपीके फाइलों के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से ऐसी फाइलें खोलने से बचने तथा संबंधित सूचनाओं की पुष्टि आधिकारिक माध्यमों से करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस की तकनीकी दक्षता के साथ-साथ जन-जागरूकता भी आवश्यक है।
राज्यपाल ने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए शारीरिक रूप से सक्षम होने के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता, अनुशासन, धैर्य और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता भी आवश्यक है। नियमित खेल एवं व्यायाम शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं तथा कठिन परिस्थितियों में संयम एवं आत्मविश्वास बनाए रखने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास तथा सहयोग प्रभावी पुलिस व्यवस्था की आधारशिला हैं। नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनना और उन्हें सुरक्षा का भरोसा देना भी पुलिस के दायित्वों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
राज्यपाल ने कहा कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन का दायित्व झारखण्ड पुलिस को सौंपा जाना राज्य के लिए गौरव का विषय है। अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता विभिन्न राज्यों और पुलिस बलों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, अनुभव साझा करने तथा एक-दूसरे से सीखने का अवसर प्रदान करती है। ऐसी प्रतियोगिताएँ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आपसी सौहार्द और टीम भावना को सुदृढ़ करती हैं।
झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने सभी अतिथियों, पुलिस पदाधिकारियों और विभिन्न राज्यों व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों से आए खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने आयोजन समिति को भी बधाई दी। डीजीपी ने कहा कि तीरंदाजी पुलिस बल की परंपरा में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। यह खेल एकाग्रता, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण की सीख देता है, जिनका पुलिस सेवा में भी विशेष महत्व है। ऐसी प्रतियोगिताएं खेल भावना को प्रोत्साहित करने के साथ टीम भावना और आपसी सौहार्द को मजबूत बनाती हैं।
तदाशा मिश्रा ने कहा कि अगले पांच दिनों तक देशभर से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। जीत और हार से बढ़कर खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। झारखंड सशस्त्र पुलिस की एडीजी प्रिया दूबे ने राज्यपाल, गृह सचिव, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आए प्रतिनिधियों, खिलाड़ियों का स्वागत किया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.