Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»रांची में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपित गिरफ्तार
झारखंड

रांची में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपित गिरफ्तार

avnpostBy avnpostOctober 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। रांची के मुरी ओपी क्षेत्र के सिल्ली में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान मारदू गांव निवासी भागवत महतो उर्फ भगवान दास के रूप में हुई है।
डीएसपी मनीष चंद्रलाल ने बुधवार को बताया कि बताया कि भगवान दास के खिलाफ दुष्कर्म के अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसकी निशानदेही पर मोबाइल व कपड़े बरामद किया गया है।
उल्लेखनीय है कि गत 18 अक्टूबर की रात युवती मेला घूमकर लौट रही थी। लेकिन वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तालाश की। उसका शव छापरगढ़ा स्थित जंगल से बरामद किया गया था।
आरोप है कि मेला से लौटते वक्त रास्ते में ही भगवान दास ने युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया, फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने शव को जंगल में फेंक दिया और खुद गायब हो गया।
घटना के बाद सिल्ली इलाके में आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस ने आरोपित का पता लगाने और गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने दो दिनों के भीतर आरोपित भगवान दास को गिरफ्तार कर लिया।
भगवान दास ने पुलिस को बताया है कि उसने फोन करके युवती को बुलाया था। फिर उसके साथ संबंध बनाया और उसकी हत्या कर दी। टीम में मुरी ओपी प्रभारी विकास कुमार पासवान, सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल थे। जांच में पुलिस केंद्र रांची की स्निफर डॉग टीम और एफएसएल मोबाइल वैन टीम की भी मदद ली गई।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.