Ranchi: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर, “21वीं सदी की एक मौन महामारी” विषय के अंतर्गत डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बरियातू, राँची में “सोशल मीडिया हमें जोड़ता है या अकेला बनाता है?” विषय पर अंतर-सदनीय अंग्रेज़ी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की शोभा विद्यालय की माननीय प्राचार्या डॉ. झूमा महता की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ी। प्रतियोगिता में चार चरण शामिल थे—तात्कालिक भाषण (Extempore), प्रतिप्रश्न (Interjection), तर्क-वितर्क (Rebuttal) तथा ब्लॉक एंड टैकल (Block and Tackle)। इन चरणों के माध्यम से विद्यार्थियों के वक्तृत्व कौशल, आलोचनात्मक चिंतन, त्वरित निर्णय क्षमता एवं विश्लेषणात्मक योग्यता का आकलन किया गया।
प्रथम स्थान: अनन्या साराफ — कक्षा 10-C (विवेकानंद सदन)द्वितीय स्थान: देबप्रिया मैती — कक्षा 9-C (विवेकानंद सदन)तृतीय स्थान: कुमारी गुंजन — कक्षा 9-B (अरविंदो सदन) प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय की माननीय प्राचार्या डॉ. झूमा , महता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “वाद-विवाद प्रतियोगिता , विद्यार्थियों के संचार कौशल को निखारने, आलोचनात्मक चिंतन विकसित करने तथा आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होती है। यह उन्हें प्रभावी संवादकर्ता और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए तैयार करती है। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में तार्किक सोच, अभिव्यक्ति की क्षमता तथा आत्मविश्वास को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक पहल रही।
