Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»सर्वधर्म सद्भावना समिति ने पूजनोत्सव को आपसी सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प लिया।
झारखंड

सर्वधर्म सद्भावना समिति ने पूजनोत्सव को आपसी सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प लिया।

avnpostBy avnpostOctober 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Ranchi: सर्वधर्म सद्भावना समिति के तत्वाधान में कांटा टोली स्थित स्वागत बैंक्विट हॉल में समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी गण के साथ-साथ सर्वधर्म सद्भावना समिति के पदाधिकारी गण एवं विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के प्रमुख लोग कार्यक्रम में भाग लिए। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का समिति की ओर से शाल एवं पगड़ी देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में लोअर बाजार थाना प्रभारी, चुटिया थाना प्रभारी एवं नामकुम थाना प्रभारी ने अपने संबोधन में सर्वधर्म सद्भावना समिति के सराहना करते हुए एकता और भाईचारगी के साथ आपस में मिलजुल कर पूजनोत्सव मनाने की बात कही। बड़ा तालाब दुर्गा पूजा समिति एवं युवा दस्ता के संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा,चैती दुर्गा पूजा समिति के गोपाल पारीक, राहुल सिन्हा, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के सहसंयोजक विनोद सिंह यादव एवं सागर कुमार ने अपने संबोधन में सर्वधर्म सद्भावना समिति की सराहना करते हुए एकता और भाईचाराकी के साथ दुर्गा पूजा को संपन्न कराने में समाज के हर वर्ग को मिलजुल कर आगे आने की बात कही एवं कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में एकता एवं भाईचारगी को काफी बल मिलता है इसे हम सभी को आपस में मिलजुल कर बरकरार रखना होगा। अपने अध्यक्षीय भाषण में सर्वधर्म सद्भावना समिति के अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम ने कहा कि जिस तरह पूर्व से सर्वधर्म सद्भावना समिति के तमाम लोगों का आपसी सौहार्द के साथ सभी पर्व त्योहार को संपन्न कराने में अहम भूमिका रहा है इस तरह पूजोत्सव में भी सर्वधर्म सद्भावना समिति के तमाम लोगों का पूजोत्सव को एकता एवं भाईचारे के साथ संपन्न कराने में अहम भूमिका रहेगी जिसके लिए वॉलिंटियर्स की तैनाती भी समिति के द्वारा की जाएगी जो मुख्य रूप से प्रत्येक स्थान पर खड़े होकर अपने कर्तव्य का निर्वाह करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति द्वारा पूजनोत्सव को आपसी सौहार्द के साथ मनाए जाने का संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम में मो. इसलाम, राजीव रंजन मिश्रा, गोपाल पारीक, सागर कुमार, विनोद सिंह यादव, राहुल कुमार, अरविंद जयसवाल, विकास राज,मो. इश्तेयाक, राहुल,नौशाद खान, औरंजेब, सरफराज सुड्डू, सुहैल खान, फिरोज अंसारी,परवेज आलम,मो. नौशाद,मो. अजीम,नुसरत परवीन,मो. शोएब,मो. आसिफ,बारीक,मो. तबरेज, आजाद अली एडवोकेट,गोबरा उरांव,जसीम हसन, मो. इनायतुल्लाह सहित सर्वधर्म के अनेक गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन आजाद अली एडवोकेट ने किया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.