Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार और आंदोलनों पर रोक से उजागर हुई भाजपा सरकार की तानाशाही: अख्तर अली
झारखंड

बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार और आंदोलनों पर रोक से उजागर हुई भाजपा सरकार की तानाशाही: अख्तर अली

avnpostBy avnpostOctober 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

​राँची: बॉम्बे हाईकोर्ट की गंभीर टिप्पणी और शांतिपूर्ण आंदोलनों को दबाने की केंद्र सरकार की कोशिशों पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अख्तर अली ने भाजपा और चुनाव आयोग पर करारा हमला बोला है।
​अख्तर अली ने कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच ने एसआईआर (SIR) प्रक्रिया और फॉर्म-8 खारिज करने पर चुनाव आयोग को जिस तरह फटकारा है, उससे पूरे तंत्र की बदनीयती बेनकाब हो गई है। कोर्ट का यह कहना कि कानून भूलो, सॉफ्टवेयर फॉलो करो, ऐसा नहीं हो सकता, यह साबित करता है कि चुनाव आयोग नियमों को दरकिनार कर केवल एक सॉफ्टवेयर के जरिए वैध मतदाताओं के अधिकार छीन रहा है। जब एक ही परिवार के 6 लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब कर दिए जाते हैं, तो यह साफ है कि यह कोई तकनीकी गलती नहीं बल्कि भाजपा के पक्ष में की जा रही बड़ी चुनावी धांधली है।
​कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस धांधली और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ जब आज छात्र संगठन और आम जनता दिल्ली के जंतर-मंतर और मुंबई के शिवाजी पार्क में सड़कों पर उतर रही है, तो भाजपा सरकार पुलिस के दम पर प्रदर्शन की अनुमति तक नहीं दे रही है। 49 दिनों तक चले पिछले आंदोलनों में निर्दोष युवाओं पर 13-13 एफआईआर दर्ज की गईं। लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगाने का यह रवैया भाजपा के तानाशाही और डरपोक चेहरे को दर्शाता है। ​अख्तर अली ने मांग की कि चुनाव आयोग अपनी असंवैधानिक कार्यशैली बंद करे और भाजपा सरकार लोकतंत्र में विरोध के मौलिक अधिकार का हनन करना बंद करे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड के 20 जिलों में छह अक्टूबर को बारिश के आसार

October 2, 2026

गांधी जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बापू वाटिका पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

October 2, 2026

स्वच्छता ही सेवा–2026 के तहत नामकुम में विशेष स्वच्छता श्रमदान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

October 1, 2026

✤ अभी-अभी

बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार और आंदोलनों पर रोक से उजागर हुई भाजपा सरकार की तानाशाही: अख्तर अली

October 2, 2026

झारखंड के 20 जिलों में छह अक्टूबर को बारिश के आसार

October 2, 2026

गांधी जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बापू वाटिका पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

October 2, 2026

स्वच्छता ही सेवा–2026 के तहत नामकुम में विशेष स्वच्छता श्रमदान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

October 1, 2026

जेसीआई एक्सपो उत्सव का आग़ाज़

October 1, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.