Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»वामपंथी छात्र संगठनों ने भगत सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
झारखंड

वामपंथी छात्र संगठनों ने भगत सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

avnpostBy avnpostSeptember 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। वामपंथी छात्र संगठनों ऑल इंडिया युथ फेडरेशन (एआईवाईएफ) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह कि 118 वीं जयंती रांची अल्बर्ट एक्का चौक स्थित भाकपा कार्यालय में सोमवार को मनाई गई।
मौके पर एआईवाईएफ के प्रदेश महासचिव अजय सिंह ने कहा कि आज देश के छात्र और युवा शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े अनेक सवालों का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में भगत सिंह के विचारों को पढ़ना और समझना बेहद जरूरी है। उनकी विरासत को केवल तस्वीरों, माल्यार्पण और नारों तक सीमित करने के बजाय उनके विचारों को अपने सामाजिक और छात्र आंदोलनों में आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मौके पर एआईएसफ के प्रदेश सचिव विक्रम कुमार ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह को अपना आदर्श मानने वाले हर युवा को किताब उठानी होगी, सवाल पूछने होंगे और अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। शिक्षा के अधिकार, रोजगार, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संघर्ष में छात्र-युवा आगे आएं। एआईएसएफ राज्य के छात्र-युवाओं से अपील करता है कि वे भगत सिंह के विचारों को पढ़ें, समझें और अपने जीवन और संघर्षों में उतारें। मौके पर महेंद्र वर्मा, गौरव वर्मा, राजेश कुमार, मनोज ठाकुर, अजय चौधरी विजय कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.