Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»एमएमडीआर के विरोध में झामुमो ने प्रखंडवार किया धरना-प्रदर्शन, बिल वापस लेने की मांग
झारखंड

एमएमडीआर के विरोध में झामुमो ने प्रखंडवार किया धरना-प्रदर्शन, बिल वापस लेने की मांग

avnpostBy avnpostSeptember 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से शनिवार को ओरमांझी, नामकुम, अनगडा सहित रांची के अन्य प्रखंडाें में माइंस एंड मिनिरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन एक्ट (एमएमडीआर) संशोधन बिल के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एमएमडीआर के प्रावधानों पर आपत्ति जताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते विरोध जताया। सभी ने एमएमडीआर संशोधन बिल को केन्द्र सरकार से वापस करने की मांग की।
इस अवसर पर महानगर संयोजक डॉ हेमलाल कुमार मेहता उर्फ हेमू ने कहा कि एमएमडीआर से जुड़े प्रावधानों का स्थानीय स्तर पर लोगों के हितों और अधिकारों पर पड़ने वाले प्रभाव को गंभीरता से समझने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से इस नीति में बदलाव किया गया है, वह उचित नहीं है। झारखंड की खनिज संपदा पर सिर्फ आदिवासी-मूलवासियों का हक अधिकार है। केंद्र की मनमानी और अतिरिक्त कर वसूली स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि खनिजों पर जिस तरह से सेस बढ़ाया गया है, उसे सरकार जल्द वापस ले। उन्होंने कहा कि झारखंड का केंद्र सरकार पर 1.36 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि का खनिज रॉयल्टी और जमीन लगान का बकाया है। लेकिन केंद्र सरकार इसपर कोई विचार नहीं करती है। इसलिए अब कोयला पर टैक्स और सेस लगाने पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और संबंधित मुद्दे पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। मांगाें से संबंधित ज्ञापन ओरमांझी प्रखंड विकास पदाधिकारी काे साैंपा गया। कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह जिला एवं महानगर संयोजक डॉ हेमलाल कुमार मेहता उर्फ हेमू, अश्विनी शर्मा, साहिल यादव, गोपाल पांडेय और राहुल वर्मा सहित झामुमाे के कई अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.