Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»बच्चों को मुफ्त न्याया देना ही उद्देश्य: डालसा
झारखंड

बच्चों को मुफ्त न्याया देना ही उद्देश्य: डालसा

avnpostBy avnpostSeptember 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

परमानेन्ट लोक अदालत एवं बच्चों के लिए बाल अनुकूल विधिक सेवा पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम।

रांची: आज दिनांक 11.09.2026 को महुआजारी पंचायत भवन एवं बांसजाड़ी गांव में ग्रमीणों को माननीय नालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत एक प्रमुख योजना ‘‘बच्चों के लिए बाल अनुकूल कानूनी सेवा योजना-2024’’ एवं स्थायी लोक अदालत पर पर ग्रामीणों को जानकारी दी गयी।
ज्ञात हो कि माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा, श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश तथा माननीय सदस्य सचिव, झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष डालसा, रांची, श्री अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव के नेतृत्व में 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान (चरण-1) होना सुनिश्चित हुआ है, जो कि 60 दिनों तक चलेगा।
आज 60 दिवसीय मेगा जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों को माननीय नालसा द्वारा संचालित योजना बच्चों के लिए बाल अनुकूल कानूनी सेवा योजना-2024’’ एवं स्थायी लोक अदालत पर बोलते हुए पीएलवी कालिन्दर गोप ने कहा कि आमजन को सुलभ, सरल और त्वरित न्याय प्रदान करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रांची, ने नागरिकों से सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओ से जुड़े विवादों के समाधान के लिए स्थायी लोक अदालत में विवादों को सुलझाने के लिए समय-समय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करते रहते है। पीएलवी सोनु कुमार साहु ने कहा कि स्थायी लोक अदालत में बिजली और पानी, दूरसंचार और इंटरनेट, बीमा सेवाएं, परिवहन सेवाएं, अस्पताल और औषधालय एवं डाक-तार या टेलीफोन संबंधित वादों को सुलझाया जा सकता है।
पीएलवी अफरोग अंसारी और रीना लिंडा ने बच्चों के लिए बाल अनुकुल कानूनी सेवाओं पर फोकस करते हुए कहा कि उक्त योजना का मुख्य उद्देश्य देश के हर बच्चे को सुरक्षित, संवेदनशील और मुफ्त न्याय सुनिश्चित करना है। 18 वर्ष से कम उम्र के किसी भी बच्चे को कानूनी मामला दर्ज करने या अपना बचाव करने के लिए वकील, परामर्श और अदालती प्रक्रिया का सारा खर्च विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वहन किया जाता है। मौके पर उन्होंने ग्रामीणों के बीच नालसा टाॅल फ्री नम्बर-15100 के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी।
डालसा टीम के द्वारा बांसजाड़ी गांव के ग्रामीणों से घर-घर जाकर पूछताछ की एवं उनके समस्याओं को सुना तथा उनकी समस्याओं को दूर करने की बातें कही। मौके पर ही प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन योजना, पी.एम. किसान योजना, पशुपालन शेड योजना, राशन काड, सिंचाई मशीन एवं लेबर कार्ड से संबंधित आवेदन लिये गये। लगभग 650 लोग जागरूक हुए और योजना से लाभान्वित हुए।
मौके पर डालसा के कार्यरत कालिन्दर गोप एवं सोनु कुमार साहु ने ग्रामीणा को स्थायी लोक अदालत एवं बच्चों के लिए बाल अनुकुल कानूनी सेवा योजना-2024 पर विस्तार से जानकारी दिये। इस अवसर पर डालसा टीम में पीएलवी कालिन्दर गोप, सोनु कुमार साहु, रिना लिन्डा, अफरोज अंसारी एवं बांसजाड़ी गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

गुमला की लापता बच्ची मामले में सरकार ने हाई काेर्ट में कहा- मुख्य आरोपित की मनोवैज्ञानिक परीक्षण रिपोर्ट नहीं आई

September 11, 2026

जेपीएससी की पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता की जमानत पर फैसला सुरक्षित

September 11, 2026

झारखंड में अब तक 859 मिमी बारिश रिकॉर्ड, सबसे अधिक पश्चिमी सिंहभूम में हुई बरसात

September 11, 2026

✤ अभी-अभी

झारखंड में 6 जगह बनेंगे रेडिएशन सेंटर : अजय कुमार सिंह

September 11, 2026

माधुरी की कोल्हापुर वापसी, वनतारा देगा देखभाल में मदद

September 11, 2026

गुमला की लापता बच्ची मामले में सरकार ने हाई काेर्ट में कहा- मुख्य आरोपित की मनोवैज्ञानिक परीक्षण रिपोर्ट नहीं आई

September 11, 2026

जेपीएससी की पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता की जमानत पर फैसला सुरक्षित

September 11, 2026

झारखंड में अब तक 859 मिमी बारिश रिकॉर्ड, सबसे अधिक पश्चिमी सिंहभूम में हुई बरसात

September 11, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.