Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»सीजीएल परीक्षा की सीबीआई जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा का राज्यव्यापी आंदोलन
झारखंड

सीजीएल परीक्षा की सीबीआई जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा का राज्यव्यापी आंदोलन

avnpostBy avnpostSeptember 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। छात्रों के आंदोलन के बाद दर्ज मुकदमों को वापस लेने और झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) में कथित अनियमितता की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया है। मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न जिलों में सड़क पर उतरे और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
भाजपा ने आठ से 11 सितंबर तक राज्यभर में सभी उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालयों के घेराव का कार्यक्रम तय किया है। मंगलवार को इसकी शुरुआत रांची, दुमका, हजारीबाग, जमशेदपुर और गढ़वा से हुई। रांची में भाजपा कार्यकर्ता जिला स्कूल, शहीद चौक से जुलूस की शक्ल में समाहरणालय पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में हुए घेराव कार्यक्रम में हटिया विधायक नवीन जायसवाल, रांची विधायक सीपी सिंह, पूर्व सांसद दीपक प्रकाश और रांची की मेयर रोशनी खलखो सहित कई अन्य नेता और वड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। समाहरणालय के समक्ष भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर छात्रों के आंदोलन को दबाने और परीक्षा में कथित अनियमितता की निष्पक्ष जांच नहीं कराने का आरोप लगाया।
आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा हमेशा छात्रों के आंदोलन के साथ खड़ी रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा में गड़बड़ी हुई और जब छात्र इसके खिलाफ आंदोलन कर रहे थे, तब सरकार ने उनके खिलाफ बर्बरतापूर्वक कार्रवाई की और मुकदमे दर्ज किए। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन 11 सितंबर तक राज्य के सभी जिलों में चलेगा।
रांची के विधायक सीपी सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जानबूझकर सीबीआई जांच नहीं कराना चाहती, क्योंकि जांच में सरकार से जुड़े लोग फंस सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर पीछे नहीं हटेगी और छात्रों के साथ खड़ी रहेगी।
हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि यदि सरकार पाक-साफ है तो उसे सीबीआई जांच कराने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लेने की मांग की।
रांची के अलावा अन्य जिलों में भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने आंदोलन की अगुवाई की। दुमका में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, हजारीबाग में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और गढ़वा में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ आंदोलन में शामिल हुए।
इन जिलों में भी भाजपा नेताओं ने जेपीएससी-जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित अनियमितता की सीबीआई जांच कराने तथा छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग दोहराई। पार्टी नेताओं ने कहा कि छात्रों के हित और परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार को दोनों मांगों पर तत्काल निर्णय लेना चाहिए।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.