Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»दुनिया»पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति सरकोजी को आपराधिक षड्यंत्र का दोषी ठहराया गया
दुनिया

पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति सरकोजी को आपराधिक षड्यंत्र का दोषी ठहराया गया

avnpostBy avnpostSeptember 25, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

पेरिस। फ्रांस की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को 2007 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के लिए लीबिया से अवैध रूप से धन प्राप्त करने के मामले में आपराधिक षड्यंत्र का दोषी ठहराया है। हालांकि भ्रष्टाचार और अवैध फंडिंग जैसे अन्य आरोपों से उन्हें बरी कर दिया गया है।

पेरिस की आपराधिक अदालत ने गुरुवार को 70 वर्षीय सरकोजी को दोषी करार देते हुए एक निलंबित सजा या जुर्माने की संभावना पर विचार किया है, लेकिन इस बाबत अंतिम सजा की घोषणा बाद में होगी। यह फैसला सरकोजी के राजनीतिक करियर के लिए एक और झटका है जो पहले भी भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी ठहराए जा चुके हैं।

अभियोजन पक्ष का आराेप था कि 2007 के राष्ट्रपति चुनाव के दाैरान सरकोजी ने लीबिया के तत्कालीन तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी से करीब 50 अरब यूरो की अवैध सहायता ली। सरकोजी के करीबी सहयोगियों ने गद्दाफी के साथ गुप्त समझौते किए थे जिसमें चुनावी ‘फंडिंग’ के बदले लीबिया को राजनीतिक समर्थन देने का वादा किया गया। हालांकि सरकोजी ने इन आरोपों को हमेशा ही राजनीतिक साजिश बताया।

इस बीच अदालत की मुख्य न्यायाधीश नताली गावारिनो ने फैसला सुनाते हुए कहा कि षड्यंत्र के सबूत पर्याप्त हैं, लेकिन अन्य आरोपों के लिए पर्याप्त प्रमाण नहीं मिले। यह मुकदमा 2023 से चल रहा था और इसमें सरकोजी के अलावा उनके कई अन्य सहयोगी भी इस मामले में आरोपित थे। सरकोजी ने फैसले के बाद कोई टिप्पणी नहीं की जबकि उनके वकील ने फैसने के खिलाफ अपील करने की घोषणा की।

फ्रांस के राजनीतिक गलियारें में इस फैसले को मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के कार्यालय ने इसे “न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान” बताया जबकि विपक्षी दलों ने सरकोजी की सजा को देरी से होने वाली कार्रवाई करार दिया।

उल्लेखनीय है कि यह अदालती फैसला सरकोजी के लिए तीसरी बड़ी कानूनी हार है। वर्ष 2021 में उन्हें भ्रष्टाचार के लिए तीन साल की जेल (दो साल निलंबित) की सजा मिली थी और 2023 में एक अन्य मामले में भी उन्हें दोषी ठहराया गया था।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

न्यूयॉर्क में ‘टाइम 100’ समिट में शामिल हुईं नीता अम्बानी ; कहा, आ गया है भारत का समय

April 23, 2026

नेपाल में जेन जी समूह ने गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा, अरेस्ट मी कैंपेन चलाने की धमकी

November 20, 2025

बांग्लादेश का सुप्रीम कोर्ट आज खुद के 2011 के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका पर सुनाएगा निर्णय

November 20, 2025

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.