60 दिवसीय मेगा अभियान के तहत नालसा योजना ‘डाॅन – 2025’ पर डालसा का जागरूकता कार्यक्रम।
रांची: महुआजारी पंचायत भवन एवं बांसजाड़ी गांव में ग्रमीणों को माननीय नालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में एक प्रमुख योजना ‘‘डाॅन-2025’’ पर डोर-टू-डोर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों को उक्त योजना की जानकारी दी गयी।
ज्ञात हो कि माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा, श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश तथा माननीय सदस्य सचिव, झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष डालसा, रांची, श्री अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव के नेतृत्व में 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान (चरण-1) होना सुनिश्चित हुआ है, जो कि 60 दिनों तक चलेगा।
ग्रामीणों को माननीय नालसा द्वारा संचालित ‘डाॅन योजना-2025’ पर बोलते हुए सौरभ पांडे ने कहा कि नालसा (डॉन) योजना-2025 राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण द्वारा शुरू की गई एक राष्ट्रीय विधिक पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य कानूनी सहायता, जन-जागरूकता और पुनर्वास के माध्यम से देश को नशामुक्त बनाना और नशीली दवाओं के पीड़ितों को मुख्यधारा में वापस लाना है। डालसा टीम के द्वारा नालसा टाॅल फ्री नम्बर-15100 के बारे में जानकारी दी गयी।
आगे उन्होंने कहा कि माननीय नालसा द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जागरूक कर लाभकारी योजनाओं का लाभ दिलाना ही हमलोगों का उद्देश्य है। डालसा टीम के सदस्यों के द्वारा डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से घर-घर जाकर पूछताछ की एवं उनके समस्याओं को सुना तथा उनकी समस्याओं को दूर करने की बातें कही। ग्रामीणों से प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन योजना, पी.एम. किसान योजना, पशुपालन शेड योजना, राशन कार्ड, सिंचाई मशीन एवं लेबर कार्ड से संबंधित आवेदन लिये गये। लगभग 1200 लोग जागरूक हुए और उक्त योजना से लाभान्वित हुए।
मौके पर डालसा के कार्यरत पीएलवी भुप्रताप महतो ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर युवाओं को जागरूक कर नशे की मांग को समाप्त करना ही उद्देश्य है। आज के युवा छात्र-छात्राओं को नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। इस अवसर पर डालसा टीम में सहायक एलएडीसी श्री सौरभ पांडे, पीएलवी कालिन्दर गोप, संजीत उरांव, सुनिता देवी, भुप्रताप महतो, अमित बड़ाईक, बंधु उरांव, सुमाती कुमारी, मंगल तिर्की, रेनु देवी, सोनी सिंह, निलश्याम कुमार कश्यप, चालक राजा वर्मा एवं बांसजाड़ी गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।
