रांची: महुआजारी पंचायत भवन एवं बांसजाड़ी गांव में ग्रमीणों को माननीय नालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में एक प्रमुख योजना ‘‘ जागृति-2025’’ पर डोर-टू-डोर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों को उक्त योजना की जानकारी दी गयी।
ज्ञात हो कि माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा, श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश तथा माननीय सदस्य सचिव, झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष डालसा, रांची, श्री अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव के नेतृत्व में 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान (चरण-1) होना सुनिश्चित हुआ है, जो कि 60 दिनों तक चलेगा।
ग्रामीणों को माननीय नालसा द्वारा संचालित ‘संवाद योजना-2025’ पर बोलते हुए सौरभ पांडे ने कहा कि यह योजना माननीय नालसा द्वारा संचालित की गयी है। संवाद योजना कानूनी सहायता को एक नया और सक्रिय रूप देती है। इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य उन समुदायों तक न्याय पहुंचाना है जो भौगोलिक और सांस्कृतिक रूप से मुख्यधारा से कटे हुए हैं। अनुसूचित जनजातियों, विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों और विमुक्त घुमंतू जनजातियों को कानूनी अधिकार दिलाना। आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और अन्य सरकारी पहचान पत्र बनवाने में सहायता करना। जमीन और वन अधिकारों, विस्थापन तथा पुनर्वास से जुड़े मामलों में कानूनी मदद देना। वंचित लोगों को सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना इत्यादि है। श्री पांडे ने नालसा टाॅल फ्री नम्बर-15100 के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की गयी।
मध्यस्थ गोकुल चंद्र ने कहा कि बांसजाड़ी गांव के ग्रामीणों को माननीय नालसा द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जागरूक कर लाभकारी योजनाओं का लाभ दिलाना ही हमलोगों का उद्देश्य है। आगे उन्होंने मध्यस्थता के बारे में भी लोगों को जानकारी दी। डालसा टीम के सदस्यों के द्वारा डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से घर-घर जाकर पूछताछ की एवं उनके समस्याओं को सुना तथा उनकी समस्याओं को दूर करने की बातें कही। ग्रामीणों से प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन योजना, पी.एम. किसान योजना, पशुपालन शेड योजना, राशन कार्ड, सिंचाई मशीन एवं लेबर कार्ड से संबंधित आवेदन लिये गये। लगभग 900 लोग जागरूक हुए और उक्त योजना से लाभान्वित हुए।
मौके पर डालसा के कार्यरत पीएलवी भुप्रताप महतो के द्वारा आगामी लोक अदालत जो कि 12 सितम्बर को व्यवहार न्यायालय, रांची मों आयोजित होगी उसकी जानकारी दी गयी। भुप्रताप महतो एवं बंधु उरांव के द्वारा राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे लाभकारी योजना तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के बारे में जानकारी दी गयी। इस अवसर पर डालसा टीम में सहायक एलएडीसी श्री सौरभ पांडे, मध्यस्थ गोकुलचन्द्र, पीएलवी कालिन्दर गोप, संजीत उरांव, सुनिता देवी, भुप्रताप महतो, अमित बड़ाईक, बंधु उरांव, सुमाती कुमारी, मंगल तिर्की, रेनु देवी, संगीता सिंह, निलश्याम कुमार कश्यप, चालक राजा वर्मा एवं बांसजाड़ी गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।
