रांची । एलुमनाई एसोसिएशन, मारवाड़ी कॉलेज, रांची की ओर से नवनियुक्त डॉ. कुमार आदितेंद्र नाथ शाह देव एसोसिएट प्रोफेसर यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स एंड बिजनेस मैनेजमेंट रांची यूनिवर्सिटी को अंगीभूत कॉलेज के प्रभारी निदेशक का दायित्व मिलने पर अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ गौरव कुमार अग्रवाल उपाध्यक्ष डॉ दीपक गुप्ता , सचिव शुभम् मंत्री एवं सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. गौरव अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ दीपक कुमार गुप्ता एवं सचिव शुभम मंत्री ने कहा कि डॉ. कुमार आदितेंद्र नाथ शाह देव वाणिज्य विभाग के एसोशिएट प्रोफेसर होने के साथ साथ एलुमनाई एसोसिएशन, मारवाड़ी कॉलेज के संरक्षक, कुशल शिक्षाविद्, अनुभवी प्रशासक एवं विद्यार्थियों के प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. शाह देव के नेतृत्व एवं अनुभव से रांची विश्वविद्यालय में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ संस्थागत सुविधाओं के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. गौरव अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ दीपक गुप्ता, सचिव शुभम मंत्री सहित विभाग के अन्य शिक्षकगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
अभिनंदन एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए डॉ. कुमार आदितेंद्र शाह देव ने कहा कि वे शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के सहयोग से शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं गुणवत्तापूर्ण शोध को बढ़ावा देने के साथ-साथ विश्वविद्यालय की अंगीभूत कॉलेज के सुविधाओं के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी के विश्वास, स्नेह एवं शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
