Ranchi: बायोम इंस्टीट्यूट ने *‘उड़ान टैलेंट रिवार्ड एग्जाम 2027’* की घोषणा कर दी है। इस परीक्षा के जरिए छात्रों को कुल तीन करोड़ रुपये तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। प्री टेस्ट क्वालिफाइंग टेस्ट के रूप में ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा 28 से 30 अक्टूबर की बीच होगी। मुख्य परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा के लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित है। मुख्य परीक्षा की तिथियां 11, 24, 25 और 31 अक्टूबर निर्धारित की गयी हैं। परीक्षा का केंद्र बायोम रांची कैंपस रहेगा। परीक्षा तिथि से दो दिन पहले तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा।परीक्षा की अवधि एक घंटा होगी। जिसमें एमसीक्यू पैटर्न यानी मल्टीप्ल चॉइस क्वेश्चन पर आधारित होगी। बायोम इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि बायोम इंस्टीट्यूट के विभिन्न कोर्स में दाखिला लेने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास है इस परीक्षा के माध्यम से वैसे मेधावी जरूरतमंद, गरीब परिवार से आने वाले छात्र छात्राएं भी मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर सकें। जो आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण मेडिकल परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाते हैं।
