Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक मौसम खराब रहने की संभावना
झारखंड

झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक मौसम खराब रहने की संभावना

avnpostBy avnpostAugust 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। झारखंड में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें चतरा, रामगढ़ और हजारीबाग शामिल हैं। इन जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने इसके अलावा पलामू, लातेहार और गढ़वा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विभाग के अनुसार, राज्य में 21 अगस्त तक कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ में सबसे अधिक 90.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान बहरागोड़ा में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया।
सोमवार को राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में सुबह मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा। बीच-बीच में धूप भी खिली। हालांकि दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए और शहर के कई इलाकों में मध्यम दर्जे की बारिश हुई।
बारिश के कारण तापमान में भी बदलाव देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज में अधिकतम 33.6 डिग्री और न्यूनतम 25.1 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 33.5 डिग्री और न्यूनतम 26.1 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गरज, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में अत्यंत भारी बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

छात्रों के मुद्दे पर सरकार गंभीर, जायज मांगों के समाधान का प्रयास जारी : के. राजू

August 17, 2026

अलख पांडे ने झारखंड में शुरू की डिजिटल लाइब्रेरी

August 17, 2026

जाति प्रमाणपत्र में पति का नाम होने पर चयन से वंचित अभ्यर्थी को हाई कोर्ट से राहत, जेपीएससी को नियुक्ति की अनुशंसा का निर्देश

August 17, 2026

✤ अभी-अभी

छात्रों के मुद्दे पर सरकार गंभीर, जायज मांगों के समाधान का प्रयास जारी : के. राजू

August 17, 2026

अलख पांडे ने झारखंड में शुरू की डिजिटल लाइब्रेरी

August 17, 2026

जाति प्रमाणपत्र में पति का नाम होने पर चयन से वंचित अभ्यर्थी को हाई कोर्ट से राहत, जेपीएससी को नियुक्ति की अनुशंसा का निर्देश

August 17, 2026

झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक मौसम खराब रहने की संभावना

August 17, 2026

रांची में ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

August 17, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.