Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»रांची में ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
झारखंड

रांची में ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

avnpostBy avnpostAugust 17, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। रांची के बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र की पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित बाजार कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने महिला के पास से एक मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) पारस राणा ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहार की ओर से एक महिला भारी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर रांची आ रही है। सूचना के मुताबिक महिला बरियातू के जुमार पुल बस स्टैंड के पास उतरने के बाद रांची की ओर जाने वाली थी।
सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक, सदर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम को जुमार पुल बस स्टैंड के पास तैनात किया गया और संदिग्ध महिला के आने का इंतजार किया गया।
पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 3:10 बजे जुमार पुल के पास एक महिला ऑटो में अकेली बैठी दिखाई दी। पुलिस टीम को अपनी ओर आते देखकर महिला घबरा गई और ऑटो से उतरकर भागने का प्रयास करने लगी। हालांकि छापेमारी दल में शामिल महिला चौकीदार की मदद से पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान महिला की पहचान मुन्नी देवी, पति बाबला राम, निवासी कोकर देवी मंडप जतरा टांड़, सदर थाना क्षेत्र, रांची के रूप में हुई। पुलिस ने महिला की तलाशी ली तो उसके हैंडबैग में छिपाकर रखा गया एक प्लास्टिक पाउच मिला। पाउच की जांच करने पर उसमें 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
इसके अलावा पुलिस ने महिला के पास से एक काले रंग का की-पैड मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद भी बरामद किए। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में मुन्नी देवी ने रांची के अलग-अलग चौक-चौराहों पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने की बात स्वीकार की है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ सदर थाना में वर्ष 2024 और 2025 में मामले दर्ज हैं। वर्ष 2025 में दर्ज मामले में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांसेज (एनडीपीएस) एक्ट की धाराएं भी शामिल थीं।
पुलिस ने गिरफ्तार महिला को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अब ब्राउन शुगर की आपूर्ति करने वाले स्रोत और रांची में इसकी खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला को नशीला पदार्थ कहां से मिला और रांची में इसकी सप्लाई तथा बिक्री के नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच के दौरान सामने आने वाली जानकारियों के आधार पर अन्य संदिग्धों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

छात्रों के मुद्दे पर सरकार गंभीर, जायज मांगों के समाधान का प्रयास जारी : के. राजू

August 17, 2026

अलख पांडे ने झारखंड में शुरू की डिजिटल लाइब्रेरी

August 17, 2026

जाति प्रमाणपत्र में पति का नाम होने पर चयन से वंचित अभ्यर्थी को हाई कोर्ट से राहत, जेपीएससी को नियुक्ति की अनुशंसा का निर्देश

August 17, 2026

✤ अभी-अभी

छात्रों के मुद्दे पर सरकार गंभीर, जायज मांगों के समाधान का प्रयास जारी : के. राजू

August 17, 2026

अलख पांडे ने झारखंड में शुरू की डिजिटल लाइब्रेरी

August 17, 2026

जाति प्रमाणपत्र में पति का नाम होने पर चयन से वंचित अभ्यर्थी को हाई कोर्ट से राहत, जेपीएससी को नियुक्ति की अनुशंसा का निर्देश

August 17, 2026

झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक मौसम खराब रहने की संभावना

August 17, 2026

रांची में ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

August 17, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.