Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»यौन शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
झारखंड

यौन शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

avnpostBy avnpostAugust 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में यौन शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में पुलिस ने 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नया सराय निवासी सौरभ लिंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी बरामद कर जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 15 अगस्त को लोअर बाजार थाना में लिखित आवेदन देकर सौरभ लिंडा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में यौन शोषण करने और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया गया था। आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। पुलिस टीम ने नया सराय निवासी सौरभ लिंडा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और जांच के दौरान पुलिस ने घटना में कथित रूप से इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बरामद मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके।
छापेमारी टीम में लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार रजक, पुलिस अवर निरीक्षक सुधीर बाड़ा तथा थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड में 24 अगस्त से एसआईआर के तहत सुनवाई, पात्र मतदाताओं को नाम जुड़वाने का मिलेगा मौका

August 16, 2026

बाल श्रम व बाल तस्करी के खिलाफ सामूहिक प्रयास जरूरी : राज्यपाल संतोष गंगवार

August 12, 2026

पत्रकार हित और सुरक्षा के मुद्दों पर राज्यपाल से मिला भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ

August 12, 2026

✤ अभी-अभी

Vibrant rewards and seamless gameplay await with gamblezen casino experiences today

August 16, 2026

Vibrant rewards and seamless gameplay await with gamblezen casino experiences today

August 16, 2026

Ervaring van klachten tot herstel met https://spinaltos-nl.nl, een persoonlijke route

August 16, 2026

Celebraciones vibrantes con una pinata y sorpresas inolvidables para grandes y pequeños

August 16, 2026

Speelcomfort en winstkansen bij baloo-betnetherlands.nl bieden een complete ervaring

August 16, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.