Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»एसबीयू में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन हेतु आंतरिक हैकाथॉन का सफल आयोजन
झारखंड

एसबीयू में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन हेतु आंतरिक हैकाथॉन का सफल आयोजन

avnpostBy avnpostSeptember 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग द्वारा बुधवार को आंतरिक हैकाथॉन का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 के प्रारंभिक चरण के रूप में आयोजित हुई, जिसमें 52 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी सृजनात्मकता और तकनीकी नवाचार का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण ईसीई के एचओडी डॉ. मनोज पांडेय ने किया। उद्घाटन भाषण में विश्वविद्यालय के माननीय महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने विद्यार्थियों को नए विचारों के प्रति जिज्ञासु और खुले रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि अंक महत्वपूर्ण हैं, लेकिन आज के समय में सफलता का आधार केवल कौशल है। इस संदर्भ में उन्होंने फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का उदाहरण प्रस्तुत किया।
इसके उपरांत इंजीनियरिंग संकाय के डीन डॉ. पंकज गोस्वामी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने पिछले वर्ष स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में डिप्लोमा विभाग के विजेताओं की सफलता की गाथा साझा की और सभी प्रतिभागियों को समर्पण एवं उत्साह के साथ भाग लेने का आह्वान किया।
वाणिज्य संकाय के डीन, अध्यक्ष-आईआईसी एवं निदेशक-आईक्यूएसी प्रो. संदीप कुमार ने स्टार्टअप्स और उनके संचालन की विस्तृत जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को उद्यमिता और नवाचार की दिशा में प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में प्रस्तुत प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन एक विशिष्ट जूरी पैनल द्वारा किया गया, जिसमें आंतरिक संकाय सदस्यों के साथ-साथ बाहरी विशेषज्ञ भी शामिल थे।
बाहरी जूरी सदस्य: एच.जी. असीम कृष्ण दास, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, भक्तिवेदांत विद्याभवन गुरुकुल, मुरी, रांची, श्री कमलकांत, एचओडी (मेंटेनेंस), झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम (जे.जी.टी.आर.), रांची, आंतरिक जूरी सदस्य: डॉ. अतुल कुमार कर्ण, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रबंधन, डॉ. मनोज पांडेय, एसोसिएट प्रोफेसर, ईसीई, डॉ. संजीव कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर, ईसीई, डॉ. मीता वर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर, सीई, डॉ. राहुल प्रकाश, असिस्टेंट प्रोफेसर, ईईई, डॉ. आदर्श कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर, वाणिज्य, डॉ. विश्वजीत करन, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीएसई, कार्यक्रम का सफल संचालन छात्र संयोजक आकाश कुमार सिंह एवं जीत गुप्ता ने किया। इस अवसर पर आयोजक मंडली के डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. आर्यदेव एवं डॉ. सागर सारंगी उपस्थित रहे। एसबीयू के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान, माननीय राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा एवं माननीय कुलपति प्रो सी जगनाथन ने कार्यक्रम के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.