मांडर: मांडर कॉलेज परिसर में एनसीसी कैडेटों की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा मांडर कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर मांडर मिशन चौक तक पहुंची और समाप्त हुई।इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने सभी लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने अपने घर पर सम्मान पूर्वक तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एनसीसी के लेफ्टिनेंट अन्सेलम मिंज ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा के आयोजन का उद्देश्य लोगों के बीच तिरंगा के प्रति सम्मान और देश प्रेम के प्रति जागरूक करना और देश भक्ति का संदेश देना था। मौके पर स्नेल टेटे, डॉ ममता बाड़ा, दिव्या रानी, चांदनी कुमारी, पवन दास, सुषमा कुजूर, कुमारी नेहा , के अलावे अन्य मौजूद रहे।
