चान्हो : चान्हो प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में समावेशी शिक्षा के तहत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरण व्हील चेयर, रोलेटर, टीएलएम कीट, हैंड स्कैचर, श्रवण यंत्र, आदि का वितरण किया गया।इस अवसर पर समावेशी शिक्षा विभाग के कर्मी ब्रजेश कुमार ने कहा कि भारत सरकार की एनइपी 2020 व शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के आलोक में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने और दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से लगातार पहल की जा रही है। विभाग का उद्देश्य दिव्यांगों को बिना किसी बाधा के गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और समान अवसर प्रदान करवाना है। मौके पर शिक्षा विभाग के बीपीओ इम्तियाज भारती, श्याम नारायण, शशि भूषण, के अलावे अन्य मौजूद रहे।
