Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»दुनिया»पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा को पार्टी अध्यक्ष पद से हटाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू
दुनिया

पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा को पार्टी अध्यक्ष पद से हटाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू

avnpostBy avnpostSeptember 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

काठमांडू। नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा को पद से हटाने के लिए विशेष अधिवेशन बुलाने को लेकर पार्टी के भीतर ही एक हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है।

नेपाली कांग्रेस के दोनों महासचिव गगन थापा और विश्वप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में यह हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए महामंत्री थापा ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी करते हुए पुराने नेतृत्व को बदलने और पार्टी के विशेष अधिवेशन से नया नेतृत्व के चयन का आह्वान किया है। पार्टी के नेता गुरुराज घिमिरे के मुताबिक अब तक 109 केंद्रीय सदस्य और महाधिवेशन प्रतिनिधियों ने इस पर हस्ताक्षर कर दिया है।

नेपाली कांग्रेस के पार्टी विधान के अनुसार विशेष अधिवेशन बुलाने का निर्णय केंद्रीय समिति ले सकती है या फिर 40 प्रतिशत प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर होने चाहिए। यदि वर्तमान केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति इसे आवश्यक समझे या यदि केन्द्रीय महाधिवेशन के 40 प्रतिशत सदस्य केन्द्रीय महाधिवेशन की बैठक बुलाने के लिए विशिष्ट कारण बताते हुए केन्द्र को लिखित अनुरोध प्रस्तुत करें, तो अनुरोध के तीन महीने के भीतर विशेष अधिवेशन बुलाया जा सकता है।

दूसरी तरफ, शेर बहादुर देउवा की पत्नी आरजू देउवा ने पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं को फोन कर इस हस्ताक्षर अभियान को रोकने का आग्रह किया है। सैनिक अस्पताल में इलाज करा रहे देउवा की तरफ से पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष तथा वरिष्ठ नेता गोपालन श्रेष्ठ ने कहा कि जब पार्टी अध्यक्ष अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहे हों, तो ऐसे समय उन्हें पद से हटाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाने से पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गलत संदेश जाएगा।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

न्यूयॉर्क में ‘टाइम 100’ समिट में शामिल हुईं नीता अम्बानी ; कहा, आ गया है भारत का समय

April 23, 2026

नेपाल में जेन जी समूह ने गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा, अरेस्ट मी कैंपेन चलाने की धमकी

November 20, 2025

बांग्लादेश का सुप्रीम कोर्ट आज खुद के 2011 के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका पर सुनाएगा निर्णय

November 20, 2025

✤ अभी-अभी

झारखंड में 6 जगह बनेंगे रेडिएशन सेंटर : अजय कुमार सिंह

September 11, 2026

माधुरी की कोल्हापुर वापसी, वनतारा देगा देखभाल में मदद

September 11, 2026

गुमला की लापता बच्ची मामले में सरकार ने हाई काेर्ट में कहा- मुख्य आरोपित की मनोवैज्ञानिक परीक्षण रिपोर्ट नहीं आई

September 11, 2026

जेपीएससी की पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता की जमानत पर फैसला सुरक्षित

September 11, 2026

झारखंड में अब तक 859 मिमी बारिश रिकॉर्ड, सबसे अधिक पश्चिमी सिंहभूम में हुई बरसात

September 11, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.