Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»छात्र आंदोलन के नाम पर भाजपा ने अराजकता फैलाने की कोशिश की तो सरकार सख्ती से निबटेगी : सुदिव्य कुमार सोनू
झारखंड

छात्र आंदोलन के नाम पर भाजपा ने अराजकता फैलाने की कोशिश की तो सरकार सख्ती से निबटेगी : सुदिव्य कुमार सोनू

avnpostBy avnpostAugust 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि छात्र आंदोलन के नाम पर यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अराजकता फैलाने का प्रयास करेगी तो राज्य सरकार उससे सख्ती से निबटेगी। उन्होंने भाजपा पर छात्र आंदोलन को हाईजैक करने और आंदोलन को लटकाने-भटकाने का प्रयास करने का आरोप लगाया।
मंत्री विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधायक अरूप चटर्जी के सवाल का जवाब दे रहे थे। अरूप चटर्जी ने कहा कि सरकार छात्रों की करीब 98 प्रतिशत मांगें मान चुकी है। ऐसे में छात्रों की एक-दो शेष मांगों को स्वीकार कर सरकार को आंदोलन समाप्त कराने की दिशा में पहल करनी चाहिए।
इसके जवाब में सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने छात्रों से एक बार फिर आंदोलन का रास्ता छोड़कर बातचीत की मेज पर आने की अपील की। साथ ही आरोप लगाया कि भाजपा छात्रों के आंदोलन को अपने राजनीतिक हित के लिए इस्तेमाल करने का प्रयास कर रही है।
मंत्री ने सदन को बताया कि छात्र आंदोलन मुख्य रूप से 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) में कथित गड़बड़ी को लेकर है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मामले की जांच के लिए सीआईडी को जिम्मेदारी दी है। इस मामले में अब तक 19 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और कुछ डिजिटल साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि छात्रों की मुख्य रूप से तीन मांगें हैं। इनमें परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी की जांच, परीक्षा रद्द करना और भविष्य में परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया में सुधार करना शामिल है।
मंत्री ने कहा कि जेपीएससी परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी से जुड़े आपराधिक मामलों की जांच की जाएगी। सरकार इस मामले में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि छात्रों ने एजेंसी टीडीपीएल की ओर से आयोजित परीक्षाओं की भी जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ परीक्षाओं के परिणाम पहले ही जारी किए जा चुके हैं। ऐसी स्थिति में सरकार ने छात्रों को उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच कराने का आश्वासन दिया है।
मंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों के आंदोलन का समाधान निकालने के लिए गंभीर है और उनकी मांगों पर बातचीत के माध्यम से रास्ता निकालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आंदोलन को समाप्त कराने के बजाय उसे लटकाने और भटकाने का प्रयास कर रही है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.