Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»देश»कांग्रेस की उपेक्षा से अरुणाचल पिछड़ा, भाजपा सरकार ने बदली तस्वीर : मोदी
देश

कांग्रेस की उपेक्षा से अरुणाचल पिछड़ा, भाजपा सरकार ने बदली तस्वीर : मोदी

avnpostBy avnpostSeptember 22, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

ईटानगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस की उपेक्षा के कारण अरुणाचल प्रदेश और पूरा नॉर्थ ईस्ट दशकों तक विकास से वंचित रहा। कांग्रेस ने इस क्षेत्र को केवल वोट और सीटों की गणना के आधार पर देखा और इसे नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2014 के बाद इस सोच को बदलते हुए पूर्वोत्तर को विकास की प्राथमिकताओं के केंद्र में रखा। प्रधानमंत्री मोदी यहां 5025 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने कहा, हमारे अरुणाचल प्रदेश में सूर्य की किरण सबसे पहले आती हैं, लेकिन विकास की किरण यहां पहुंचने में कई दशक लग गए। कांग्रेस के समय दिल्ली में बैठे लोग सोचते थे कि यहां सिर्फ दो लोकसभा सीटें हैं, तो ध्यान क्यों दिया जाए। यही कांग्रेस की सोच थी, जिसने नॉर्थ ईस्ट को बहुत पीछे धकेल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का मंत्र वोट या सीटों की संख्या नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार ने सीमावर्ती और पिछड़े इलाकों को बदले नजरिए से देखा। जिन्हें कांग्रेस ने लास्ट विलेज और बैकवर्ड डिस्ट्रिक्ट कहा, उन्हें हमने फर्स्ट विलेज और अस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट बनाया। इसी बदली सोच का नतीजा है कि आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम सीमावर्ती इलाकों का जीवन आसान बना रहा है। प्रधानमंत्री ने अपनी यात्रा को तीन कारणों से विशेष बताया—नवरात्रि के अवसर पर हिमालय की गोद में पूजा का सौभाग्य, नेक्स्टजेन जीएसटी सुधार और अरुणाचल को 5025 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर उन्हें हिमालय की गोद में स्थित इन पर्वतों के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। नवरात्रि के पहले दिन हम मां शैलपुत्री की पूजा करते हैं। इन पहाड़ों के बीच रहकर अपनी भक्ति अर्पित करना सचमुच दिव्य अनुभूति है। दूसरे कारण के रूप में उन्होंने जीएसटी सुधारों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज से पूरे देश में ‘नेक्स्टजेन जीएसटी सुधार’ लागू हो गए हैं और इसके साथ ही जीएसटी बचत उत्सव की शुरुआत हुई है। प्रधानमंत्री ने बताया कि अब जीएसटी को केवल दो स्लैब तक सीमित कर दिया गया है- 5 एवं 18 प्रतिशत। कई वस्तुएं टैक्स फ्री हो गई हैं और बाकी सामान भी सस्ते हो गए हैं। त्योहारों के इस मौसम में जनता-जनार्दन को यह डबल बोनस मिला है।

तीसरा कारण उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में विकास परियोजनाओं की शुरुआत को बताया। मोदी ने कहा कि आज राज्य को बिजली, संपर्क, पर्यटन और स्वास्थ्य सेवा जैसे कई क्षेत्रों में नई परियोजनाएं मिली हैं। यह भाजपा की डबल इंजन सरकार के दोहरे लाभ का सशक्त उदाहरण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट को भाजपा सरकार अष्टलक्ष्मी मानती है और इसके विकास के लिए केंद्र सरकार लगातार अधिक धन खर्च कर रही है। कांग्रेस की उपेक्षा से हुए नुकसान की भरपाई अब तेजी से की जा रही है। उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट भारत की समृद्धि का द्वार है और केंद्र सरकार इसे विकास का नया इंजन बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश केवल उगते सूर्य की धरती ही नहीं है, बल्कि यह देशभक्ति के उफान की भी धरती है। प्रधानमंत्री ने कहा, जैसे तिरंगे का पहला रंग केसरिया है, वैसे ही अरुणाचल का पहला रंग भी केसरिया है। यहां का हर व्यक्ति शौर्य और शांति का प्रतीक है। मोदी ने भावुकता के साथ कहा कि राजनीति में आने से पहले भी वह कई बार अरुणाचल आ चुके हैं और यहां की यादें उनके दिल में बसी हुई हैं। उन्होंने कहा, “तवांग मठ से लेकर नामसाई का स्वर्ण पगोडा तक, अरुणाचल शांति और संस्कृति का संगम है। मां भारती का गौरव है। मैं इस पुण्य भूमि को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्री बनने के बाद प्रह्लाद जोशी, कहा, नई जिम्मेदारी को पूरी क्षमता से निभाऊंगा

July 26, 2026

छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

July 25, 2026

सीसीएल की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग, विस्थापित उतरे सड़क पर

July 20, 2026

✤ अभी-अभी

दावा आपत्ति फेज में 15 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर होगा ग्राम सभा का आयोजन: के. रवि कुमार

July 27, 2026

पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीणों की आजीविका संवर्धन पर कार्य करें वन अधिकारी: पीसीसीएफ

July 27, 2026

प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्री बनने के बाद प्रह्लाद जोशी, कहा, नई जिम्मेदारी को पूरी क्षमता से निभाऊंगा

July 26, 2026

2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

July 26, 2026

नीट,जेपीएससी और जेसीसी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी करेगी आंदोलन : हरिनाथ साहू

July 26, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.