86.6 प्रतिशत अंक लाकर यूनिवर्सिटी समेत गांव-घर का नाम किया रोशन
रांची : डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी, रांची के उर्दू विभाग के एम ए के छात्र मोहम्मद साजिद अंसारी ने 86.6 प्रतिशत अंक लाकर अपने विभाग में टाॅप किया है। इस तरह साजिद ने यूनिवर्सिटी समेत अपने गांव और घर का नाम रोशन किया है। साजिद मूल रूप से पलामू जिले के पांकी के रहनेवाले हैं। उनके पिता मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी पेशे से किसान हैं। वह खेती-बड़ी करते हैं।
उनके माता-पिता कहते हैं, ‘मुझे अपने बेटे पर फख्र है, जिसने घर से बाहर रह कर जाॅब करते हुए पढ़ाई की और टॉपर बना। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।
घर के साथ गांववालों ने भी दी साजिद को मुबारकबाद
मोहम्मद साजिद पिछले कई सालों से रांची में रह कर पढ़ाई के साथ उर्दू अख़बार ‘जम्हूरियत टाइम्स’ में पेज़ीनेटर और एक बेहतरीन डिजाइनर के तौर पर सेवारत हैं। अभी उर्दू से नेट की तैयारी कर रहे हैं। साजिद का कहते हैं, ‘अल्लाह ने चाहा, तो मैं नेट निकाल कर पीएचडी की पढ़ाई भी पूरी करूंगा।’ बहरहाल, यह उपलब्धि दर्शाती है कि कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी परिस्थिति में सफलता हासिल की जा सकती है।
