Ranchi: वाईड ग्लोब एडुकेशन प्राइवेट लिमिटेड एवं राँची जिला मलखंब एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय स्वo विश्वामित्र पाण्डेय 14वें राँची जिला मिनि जुनियर, सब जुनियर, जुनियर एवं सीनियर बालक – बालिका मलखंब प्रतियोगिता आज बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय,सेक्टर-2, धुर्वा ,राँची के प्रांगण में धूमधाम से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन रांची जिला मलखंब संघ के सचिव आशुतोष द्विवेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सभी आगन्तुकों का स्वागत मलखंब की राष्ट्रीय खिलाड़ी सरिता कुमारी, अनुशिखा कुमारी, जानवी कुमारी ने बुके देकर सम्मानित की। जबकि मंच का संचालन संघ के वरीय प्रशिक्षक विवेक कुमार ने किया ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय सचिव सजल बनर्जी, विशिष्ट अतिथि झारखंड मलखंब अकादमी राँची के निदेशक डाॅo अजय झा, वाइड ग्लोब एडुकेशन के निदेशक कौशल पाण्डेय,डोरण्डा महाविद्यालय, राँची के प्राध्यापक अवधेश कुमार ठाकुर,समाजसेवी दीपक दुबे एवं राँची जिला मलखंब एसोसिएशन के महासचिव आशुतोष द्विवेदी ने संयुक्त रूप से पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया व अंत में धन्यवाद ज्ञापन संघ के सहायक प्रशिक्षक संजय कुमार ने किया। इस प्रतियोगिता में राँची जिले से लगभग सत्तर बालक-बालिका ने भाग लिया। चयनित राँची जिला बालक-बालिका मलखंब टीम अगले माह राँची में आयोजित झारखंड राज्य-स्तरीय प्रतियोगिता में राँची जिला का नेतृत्व करेगा।
पूरे प्रतियोगिता को सफल संचालन में वरीय राष्ट्रीय खिलाड़ी शुभम सिंह, निखिल कुमार, आदित्य सिंह, वरीय प्रशिक्षक विवेक कुमार, संजय कुमार, सरिता ने निर्णायक के रूप में अहम भूमिका निभाई।
